फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Over 56,000 children received TD and DPT vaccines.

Bulandshahar News: 56 हजार से अधिक बच्चों को लगा टीडी व डीपीटी का टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। बच्चों को डिप्थीरिया से बचाने के लिए चले टीडी व डीपीटी टीकाकरण अभियान के दौरान 56,026 बच्चों को टीका लगाया गया। 10 व 16 साल के नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों के लिए 30 तक विशेष अभियान चला। इसमें सहयोग नहीं करने वाले स्कूलों की लिस्ट बनाकर डीएम, डीआईओएस और बीएसए को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने बेसिक शिक्षा विभाग और जिला विद्यालय निरीक्षक के सहयोग से 20 से 30 अप्रैल तक टीकाकरण से छूटे कक्षा पांच व 10 के विद्यार्थियों के लिए अभियान चलाया। टीम को कुछ स्कूल संचालकों व प्रधानाचार्यों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। 15 दिन में 8815 बच्चों को डीपीटी बूस्टर का टीका लगा। वहीं, 10 वर्ष के 42,325 और 16 वर्ष के 4,886 किशोरों को टीका लगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हरेंद्र बंसल का कहना है कि जिलेभर में 56,026 बच्चों को टीका लगाया गया। कुछ जगह विरोध किए जाने पर उन्हें समझाकर टीका लगाने का प्रयास किया गया। जिन स्कूलों में एक भी टीका नहीं लगा है उनकी जांच कर सूची बनाकर डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed