{"_id":"65e9ed4194cd6459130be09c","slug":"outstanding-bill-of-rs-18-billion-will-be-recovered-by-running-a-campaign-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-112631-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अभियान चलाकर वसूला जाएगा 18 अरब का बकाया बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अभियान चलाकर वसूला जाएगा 18 अरब का बकाया बिल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। जोन के 3.64 लाख उपभोक्ताओं पर बकाया 18 अरब रुपये के बिल की वसूली के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। पहले चरण में एक लाख से अधिक बकाया बिल वाले बुलंदशहर और हापुड़ के उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके लिए अधिकारी योजना बनाने में लगे हैं।
ऊर्जा निगम के बुलंदशहर जोन (बुलंदशहर और हापुड़ जिला) में 5.62 लाख उपभोक्ताओं पर निगम का करीब 20 अरब रुपये का बिल बकाया था। ओटीएस योजना के तहत इनमें से 1.98 लाख उपभोक्ताओं ने 157 करोड़ रुपये का बकाया बिल जमा कर दिया था। अब भी जोन में 3.64 लाख उपभोक्ताओं पर निगम का करीब 18.04 अरब रुपये का बिल बकाया है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि बकाया बिल में जोन के 63161 ट्यूबवेल उपभोक्ताओं का 832 करोड़ रुपये का बिल भी शामिल है लेकिन, अब सरकार ने इसे मुफ्त कर दिया है तो इसे जल्द ही बकाया बिल में से हटाने की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि एक अप्रैल से पहले का भी जिले के करीब 16 हजार ट्यूबवेल उपभोक्ताओं पर 50 करोड़ रुपये से अधिक का बिल बकाया है। जिसे वसूलने के लिए अब आसान किश्तों की सुविधा भी किसानों को दी जाएगी। ऊर्जा निगम के चीफ इंजीनियर एके जायसवाल ने कहा कि जोन में बकायेदारों से बिल वसूली की कार्रवाई की जा रही है। हापुड़ जिले में कुछ गड़बड़ी हुई है, जिसके कारण अधिक बकाया दिख रहा है। इसे ठीक कर जल्द ही बकायेदारों से बिल वसूला जाएगा।
हापुड़ में पहले होगी कार्रवाई
बकाया बिल के मामले में बुलंदशहर से अधिक हापुड़ के उपभोक्ताओं पर बकाया है। बुलंदशहर में जहां 2.7 लाख उपभोक्ताओं पर ही करीब साढ़े तीन अरब रुपये का बिल बकाया है तो वहीं हापुड़ के 1.24 लाख उपभोक्ताओं पर करीब 15 अरब रुपये का बिल बकाया है। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि हापुड़ जिले में बिलिंग एजेंसी की गड़बड़ी के कारण बकायेदारों पर अधिक बिल दर्शाया जा रहा है, जिसे ठीक करने की कार्रवाई जारी है।