फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Outpost in-charge and two constables suspended in robbery case

Bulandshahar News: लूट के मामले में चौकी प्रभारी और दो कांस्टेबल निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Outpost in-charge and two constables suspended in robbery case
गाजियाबाद। हार्डवेयर कारोबारी सतेंद्र गोयल से साढ़े तीन लाख रुपये की लूट के मामले में कविनगर चौकी प्रभारी सहदेव सिंह और चीता बाइक पर तैनात कांस्टेबल हरेंद्र कुमार व सुरेश चंद्र को निलंबित कर दिया है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसीपी की रिपोर्ट पर डीसीपी नगर ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन


कविनगर के जी-ब्लॉक में जहां कारोबारी के साथ वारदात हुई वहां पुलिस की गश्त भी नहीं थी, जिससे वारदात को अंजाम देकर बदमाश आसानी से भाग गए। कारोबारी सतेंद्र गोयल से सोमवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी स्कूटी के आगे बाइक लगाकर गिराकर वारदात की थी। कारोबारी के गिरने से उनकी स्कूटी की डिग्गी से नकदी से भरा बैग गिर गया। जिसे लेकर बदमाश भाग गए। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि बदमाशों को ट्रेस करने के लिए तीन टीमें लगी हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। जल्द घटना का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed