फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Outbreak of diarrhea and fever increased, everything from OPD to lab is full

Bulandshahar News: डायरिया-बुखार का प्रकोप बढ़ा, ओपीडी से लैब तक सब फुल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। मौसम में बदलाव के कारण डायरिया और बुखार तेजी से फैल रहा है। ऐसे में जिला अस्पताल में मरीजों की लाइन लगी है। ओपीडी से लेकर पैथोलॉजी लैब तक मरीजों की भीड़ है। मरीज बढ़ने से व्यवस्थाएं चरमरा रही हैं। मंगलवार को ओपीडी में 1649 नए मरीज पहुंचे। इनमें 500 से अधिक मरीज बुखार के थे।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद उमस होने से हो रही गर्मी के कारण संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में घर में कोई ना कोई सदस्य बुखार से पीड़ित चल रहा है। इसके चलते जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। एक सप्ताह से प्रतिदिन मरीजों का आंकड़ा 1500 के पार पहुंच रहा है। ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ने पर उसे संभालने में स्टाफ के भी पसीने छूट रहे हैं। पंजीकरण काउंटर से लेकर दवा काउंटर, पैथोलॉजी लैब काउंटर और चिकित्सक कक्ष में जल्दी दिखाने एवं जांच कराने को लेकर धक्का-मुक्की की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

--
तीन सौ से अधिक लोग पहुंच रहे ब्लड जांच कराने
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ने और बुखार का प्रकोप बढ़ने पर इसका असर पैथोलॉजी लैब पर भी साफ दिखने लगा है। पूर्व में जहां 250 से 300 लोग ब्लड जांच कराने के लिए पहुंचते। इन दिनों 300 से 400 तक लोग ब्लड जांच कराने के लिए पहुंच रहे हैं। जांच के लिए लोगों को घंटों इंतजार भी करना पड़ रहा है। अधिकांश मरीज वायरल बुखार से पीड़ित मलेरिया, डेंगू एवं टायफाइड आदि की जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एक सप्ताह ओपीडी में आने वाले मरीजों का विवरण
तारीख - पंजीकरण की संख्या
27 अगस्त - 1759
28 अगस्त - 1910
29 अगस्त - 1635
30 अगस्त - 1608
31 अगस्त - 1521
दो सितंबर - 1637
तीन सितंबर - 1649
नोट : यह आंकड़े जिला अस्पताल की ओपीडी में पंजीकरण कराने वाले मरीजों के हैं।

--
कोट
ओपीडी में मरीजों की संख्या एकाएक बढ़ी है। जांच के लिए भी मरीज अधिक आ रहे हैं। बुखार पीड़ित मरीजों की जरूरी जांच कराई जा रही है। - डॉ. प्रदीप राना, प्रभारी सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed