{"_id":"6a08a8ae1aeabaa7f00febc1","slug":"out-of-264-complaints-51-were-resolved-on-the-spot-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-154773-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 264 में 51 शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 264 में 51 शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण
विज्ञापन
शिकारपुर तहसील में लोगों की फरियाद सुनते डीएम और एसएसपी। संवाद
बुलंदशहर। जनपद की सातों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सभी तहसीलों में कुल 264 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से मौके पर केवल 51 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका।
डीएम कुमार हर्ष की अध्यक्षता में तहसील शिकारपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम के दरबार में 116 फरियादियों ने अपनी शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई। मौके पर 43 शिकायतों का निस्तारण किया गया। उनके साथ एसएसपी दिनेश कुमार सिंह से भी पुलिस संबंधी शिकायत सुनी।
सदर तहसील में एसडीएम अंगद यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 18 शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। तहसील डिबाई में एसडीएम मनीष कुमार ने शिकायतें सुनीं। 40 शिकायतों में मौके पर दो शिकायतों का ही निस्तारण किया गया। अनूपशहर में एसडीएम प्रियंका गोयल ने शिकायतें सुनीं। 16 शिकायतों में मौके पर एक ही शिकायत का निस्तारण हुआ। स्याना में एसडीएम लालजी विश्वकर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।
विज्ञापन
27 शिकायतों में दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। खुर्जा एसडीएम प्रतीक्षा पांडे की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। मौके पर कुल 38 शिकायतें आई, जिनमें से एक का समाधान किया गया। सिकंदराबाद में एडीएम राजस्व अभिषेक सिंह ने शिकायतें सुनीं। जिसमें 9 शिकायतें आईं, अफसरो ने दो शिकायत का मौके पर निस्तारण कर दिया। इस दौरान एसपी सिटी अजय प्रताप अजेय, एसडीएम दीपक कुमार पाल समेत तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।