फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Opposition leaders placed under house arrest to prevent protests against NEET.

Bulandshahar News: नीट के खिलाफ न हो प्रदर्शन, विपक्ष के नेता नजरबंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Opposition leaders placed under house arrest to prevent protests against NEET.
बुलंदशहर/सिकंदराबाद/शिकारपुर/स्याना/बुगरासी/जहांगीराबाद। नीट परीक्षा को लेकर प्रदर्शन न हो इससे पहले प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए कांग्रेस और सपा के कई नेताओं व कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया। नगर से लेकर देहात तक दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को उनके घरों पर ही रोक दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण माहौल को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। वहीं, कांग्रेस और सपा जिला अध्यक्ष ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन

पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, नईम मंसूरी, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुरेंद्र उपाध्याय, राकेश भाटी, आशू कुरैशी, मनीष चतुर्वेदी, सचिन वशिष्ठ, स्याना में साजिद चौधरी, डॉ. इरफान, हिमाचल गुर्जर, शिकारपुर विधानसभा में शिवकुमार शर्मा, दिनेश पंडित, नरेश बाल्मीकि, सगीर अहमद, अखिल पठान, खुर्जा विधानसभा में कृष्ण मोहन सिंह, धर्मेंद्र महावर, अनूपशहर विधानसभा में प्रज्ञा गौड़, दिनेश शर्मा, नितिन शर्मा, अली मुराद नकवी, डिबाई विधानसभा में तपन गौड़, विपुल कौशिक आदि को नजरबंद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जियाउर्ररहमान ने बताया कि मंगलवार को धरना दे रहे नेता विपक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की सूचना पर दिल्ली पहुंचे। वहां से रात को लौटते ही पुलिस ने नजरबंद कर लिया।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में आने जाने की स्वतंत्रता मौलिक अधिकार है लेकिन पुलिस तानाशाही तरीके से देर रात्रि कांग्रेस नेताओं के घर पहुंचकर उन्हें नजरबंद कर रही है जो शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि हर स्तर पर आवाज उठाएंगे।
सपा के राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा कोमल गुर्जर एडवोकेट को पुलिस ने घर पहुंच कर नजरबंद कर लिया। शिकारपुर पुलिस ने सपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगवत सिंह उर्फ पिंटू चौधरी को उनके आवास पर नजरबंद रखा।
सिकंदराबाद में समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष असकिन सिद्दीकी, वरिष्ठ नेता संजीव सिंह भाटी, बालू अंसारी, डॉ. मुर्शिद करीम, प्रमोद यादव, परविंदर यादव और कांग्रेस के पीसीसी सदस्य नितिन भटनागर, शकील अहमद, सलाम मलिक, मोहम्मद फाजिल, बिन्नू अधाना शहजाद अंसारी और मोहम्मद अफसान को नजरबंंद किया गया।
बुगरासी में कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. इदरीस, कांग्रेस नगर अध्यक्ष बब्बू खान व समाजवादी पार्टी युवजन प्रकोष्ठ के प्रवक्ता सदाकत अली अंसारी को भी पुलिस ने नजरबंद कर लिया। जहांगीराबाद में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरीश वर्मा, लाल कुआं निवासी कांग्रेस के पूर्व नगराध्यक्ष इंतजार पठान व मोहल्ला रोगनग्रान निवासी सपा नेता अजय अहरिया को उनके घरों से बाहर नहीं निकलने दिया।
---
बैलोन टोल प्लाजा पर चला सघन चेकिंग अभियान
नरौरा। दिल्ली के जंतर मंतर पर चल चल रहे छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने जाने वालों को रोकने के लिए क्षेत्र के एनएच 509 पर स्थित बैलोन टोल प्लाजा पर पुलिस की सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नरौरा, रामघाट व छतारी थाने का पुलिस बल टोल प्लाजा पर तैनात रहा।

टोल प्लाजा पर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की चेकिंग के साथ ही दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों को रोककर उनमें भी चेकिंग की गई। इस टोल इस टोल प्लाजा से जनपद के अलावा संभल, बदायूं, मुरादाबाद आदि जनपदों के लोगों का दिल्ली जाने के लिए यह सुगम रास्ता है। सुबह से शुरू हुई चेकिंग अभियान समाचार लिखे जाने तक जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed