फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Open market on both sides, jam in the city

दोनों तरफ खुला बाजार, नगर में लगा जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Open market on both sides, jam in the city
दोनों तरफ खुला बाजार, नगर में लगा जाम
विज्ञापन

बुलंदशहर। लॉकडाउन के करीब चार माह बाद बुधवार को जनपद में बाजार दोनों साइड में खुले। इस दौरान काफी संख्या में लोग बाजारों में पहुंचे। बाजार के दोनों साइड खुलने के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थित बन गई। कुछ स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती नजर आईं।
एक तो रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है और दूसरे जिला प्रशासन ने व्यापारियों की मांग के चलते दोनों साइड का बाजार खोेलने की अनुमति दे दी है। जिसके चलते बाजारों में बुधवार को जमकर भीड़ उमड़ पड़ी। अंसारी रोड पर देखने में आया कि कई स्थानों पर सोशल डिस्टेसिंग का भी पालन नहीं किया जा रहा है। वहीं, नगर के मेडिसिन मार्केट में दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई थी। उपस्थित लोगों में से कई ने मास्क तक नहीं पहन रखा था। दोनों साइड का बाजार खुलने से जहां व्यापारी वर्ग खुश नजर आ रहा है वहीं, संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। इसका कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करना है। वहीं, दोनों साइड बाजार खुलने के चलते नगर के विभिन्न मार्गों पर जाम की भी समस्या बनी रही। रोडवेज बस स्टैंड से अंसारी रोड चौराहे तक घंटो तक लंबा जाम लगा रहा। जिसके कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने बामुश्किल जाम को खुलवाकर राहत दी। वहीं, अंबर सिनेमा रोड पर भी जाम की स्थिति बनी रही। इसका कारण दुकानों के बाहर बेतरतीब ढंग से वाहनों का खड़ा होना रहा। मोती बाग और बूरा बाजार चौराहे पर भी घंटो जाम की समस्या से लोग जूझते रहे।
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण भी है जाम का कारण
नगर के अंसारी रोड चौराहे से कालाआम चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जाम लगने का एक मुख्य कारण यह भी बना हुआ है। इस रोड पर रोज सारा दिन जाम के हालात बने रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की सख्ती के बाद भी नहीं मान रहे लोग
बेशक जिला प्रशासन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए सख्ती बनाए हुए हैं। लेकिन इसके बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं हो रहे हैं। जहां भीड़ है वहां जाने के लिए मना किया हुआ है, लोग वहां भी जाने को लेकर उत्सुक हैं।
सोशल डिस्टेंस के पालन को लेकर लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जहां से सोशल डिस्टेंस के पालन नहीं करने की सूचना आदि आ रही है। वहां पर कार्रवाई की जा रही है। सभी दुकानदारों को भी जागरूक किया जा रहा है।

अभय कुमार मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट
बाजारों में भीड़भाड़ व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ
स्याना। प्रशासन द्वारा दोनों ओर के बाजारों के खोलने के खोलने के निर्णय पर स्याना के बाजारों में भीड़ भाड़ रही। इसी के साथ-साथ मार्च से लॉकडाउन की मार झेल रहे दुकानदारों ने भी राहत की सांस ली है। बाजारों में भीड़ के साथ लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। पुलिस व प्रशासन द्वारा लगातार गश्त करके लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व मास्क लगाकर चलने के लिए निर्देशित किया जाता रहा। मार्च के बाद पूरी तरह से बाजारों के खुलने पर लोगों द्वारा बाजारों में खरीदारी की जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed