फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   OPD opened after two days holiday, crowd of patients

Bulandshahar News: दो दिन अवकाश के बाद खुली ओपीडी, मरीजों की लगी भीड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
OPD opened after two days holiday, crowd of patients
जिला चिकित्सालय की ओपीडी के काउंटर पर दवा लेने को लाइन में खड़े मरीज। संवाद
बुलंदशहर। रक्षाबंधन के बाद सोमवार को जिला चिकित्सालय खुला तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। अधिकांश मरीज वायरल बुखार, एलर्जी एवं मौसमी बीमारियों के रहे। सोमवार को जिला चिकित्सालय की ओपीडी में 2138 मरीजों ने परामर्श लिया।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के दिन जिला चिकित्सालय में सुबह तीन घंटे ओपीडी संचालित हुई। त्योहार के चलते ओपीडी में 106 लोग ही उपचार के लिए पहुंचे थे। सोमवार को ओपीडी खुली तो सुबह से मरीजों के आने का सिलसिला शुरू हो गया जो दोपहर तक चलता रहा। परामर्श लेने से पूर्व ओपीडी पंजीकरण काउंटर, दवा काउंटर, चर्म रोग, फिजिशियन, ईएनटी और पैथोलॉजी आदि जगह मरीजों की भीड़ अधिक रही।
विज्ञापन

सोमवार को ओपीडी में 2138 नए मरीजों ने पंजीकरण कराकर प्राथमिक उपचार कराया तो वहीं, 200 से अधिक पुराने मरीज भी अपना प्राथमिक उपचार कराने पहुंचे। इनमें सर्वाधिक मरीज वायरल बुखार, एलर्जी, मौसमी बीमारियों के अलावा, पेटदर्द, नजला-जुकाम, नेत्र रोग, हड्डी रोग आदि के रहे। वहींं, 200 के करीब लोगों को कुत्ता, बंदर एवं बिल्ली आदि के काटने पर एआरवी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में हो रहे बदलाव से असर पड़ रहा है। चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र सिंह ने बताया कि कभी बारिश और कभी तेज धूप लोगों को बीमार कर रही है। इससे लोग बुखार, एलर्जी, पेटदर्द एवं अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बुखार से पीड़ित मरीज अपने खानपान पर विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed