फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Only one day's supply of vials left; trouble ahead if fresh stock isn't received.

Bulandshahar News: सिर्फ एक दिन की बची वायल, नहीं मिली आपूर्ति तो होगी परेशानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला चिकित्सालय की ओपीडी में एंटी रेबीज वैक्सीन की वायल समाप्त होने जा रही है। शुक्रवार को आपूर्ति नहीं मिली तो शनिवार से लोगों को एआरवी लगवाने के लिए भटकना पड़ सकता है। बृहस्पतिवार को चिकित्सालय के स्टॉक में महज 30 वायल बची। हालांकि एंटी रेबीज सीरम का अभी कुछ स्टॉक शेष है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय की ओपीडी में प्रतिदिन 150 के करीब लोगों को कुत्ता, बंदर, बिल्ली व अन्य जंगली जानवरों के काटने पर एआरवी लगाई जाती है। वहीं, इमरजेंसी में भी प्रतिदिन 20 से अधिक लोगों को एआरवी लगाई जा रही है। यहां पर नगर समेत जिलेभर के लोग आकर एआरवी लगवाते हैं। पिछले दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एआरवी की कमी होने पर अधिकांश ने जिला चिकित्सालय पहुंच एआरवी लगवाई।
विज्ञापन

पिछले दिनों सीएमएसडी स्टोर पर 800 वायल प्राप्त होने पर सभी सरकारी चिकित्सालयों में मांग के अनुसार भिजवा दिया गया। अब जल्द ही 800 और वायल प्राप्त होने वाली है। इनमें से 200 के करीब वायल जिला चिकित्सालय को भेजी गई। इनमें से अब स्टॉक में करीब 30 वायल शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोट
एआरवी समाप्त होने से पूर्व सीएमएसडी स्टोर में मांग कर दी है। एक-दो दिन में आपूर्ति मिल जाएगी। अभी दो दिन का स्टॉक है। - डॉ. धीर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल कॉलेज

-
एआरवी की मांग भेजे जाने पर तत्काल चिकित्सालय भिजवा दी जाती है। सीएमएसडी स्टोर में एआरवी काफी मात्रा में रखी है। - डॉ. रमित कुमार, नोडल अधिकारी, एआरवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed