फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Only 36.73 percent of candidates appeared for the lecturer examination.

Bulandshahar News: प्रवक्ता परीक्षा में शामिल हुए मात्र 36.73 फीसदी अभ्यर्थी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Only 36.73 percent of candidates appeared for the lecturer examination.
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज से प्रवक्ता की परीक्षादेकर लौटते अभ्यर्थी। संवाद
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की प्रवक्ता भर्ती परीक्षा जिले में कड़ी निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा मात्र 36.73 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने ही भागीदारी की। परीक्षा के लिए आयोग की ओर से नगर क्षेत्र में आठ केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

प्रवक्ता भर्ती परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होकर 11:30 बजे तक जारी रही। परीक्षा केंद्रों पर सुबह आठ बजे से प्रवेश शुरू हो गया था। किसी को भी बिना चेकिंग के प्रवेश नहीं दिया गया। पौने नौ बजे सभी केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। वहीं, परीक्षा से जुड़े अधिकारियों ने केंद्रों पर नजर बनाए रखी। मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और अन्य प्रतिबंधित सामग्री को केंद्र से बाहर रखवाया गया। परीक्षा केंद्रों के बाहर भी पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार विनय कुमार ने बताया कि परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की गई। परीक्षा कराने के लिए लोक सेवा आयोग द्वारा पर्यवेक्षक जिले में भेजे गए थे। इन्होंने केंद्रों पर व्यवस्थाओं को परखा। इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम कराए गए।। आठ केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी जो परीक्षा शुरू होने से लेकर समाप्ति तक लगातार मुस्तैद नजर आए। परीक्षा में पंजीकृत 3003 में से 1103 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1900 अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर लौटे अभ्यर्थियों ने पेपर को आसान बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
केंद्रों पर इस तरह रही अभ्यर्थियों की स्थिति
केंद्र का नाम - कुल पंजीकृत अभ्यर्थी, परीक्षा में शामिल होने वाले और अनुपस्थित रहने वाले
1. मुस्लिम इंटर कॉलेज - 384 - 148 - 236
2. जेपी जनता इंटर कॉलेज - 384 - 149 - 235
3. जीजीआईसी बुलंदशहर - 384 - 142 - 242
4. एफबीएम कॉलेज - 384 - 125 - 259
5. डीएवी इंटर कॉलेज - 384 - 143- 241
6. जीआईसी बुलंदशहर - 384 - 138 - 246
7. आईपी पीजी कॉलेज - 384 - 137- 247
8. डीएवी पीजी कॉलेज - 315 - 121- 194
---
बोले अभ्यर्थी:
पेपर काफी हद तक सही रहा। पेपर में संविधान के अनुच्छेद 371ए किस राज्य के विशेष दर्जे से संबंधित है? और संत सिद्धि चंद्र जैन को किसने नारिदे जमा की उपाधि दी? सरीखे प्रश्न पूछे गए। - अनवर।
-
परीक्षा को लेकर काफी तैयारी की थी। पेपर हाथ में आया तो सभी सवालों को हल करने का प्रयास किया। पेपर में जैविक कृषि आंदोलनों का अंतर महासंघ मुख्यालय स्थित है? और अनुवंशिक रोग है? सरीखे सवाल शामिल रहे। - मो. हुसैन।
-
पेपर में तिलचट्ट का रक्त परिवहन तंत्र होता है? और प्रजाती शब्द का परिचय किसने दिया सरीखे सवाल आसान रहे। पेपर में सभी विषयों से संबंधित सवाल रहे और पेपर समय पर पूरा कर लिया। - विजयपाल सिंह।

-
पेपर ज्यादा आसान भी नहीं रहा। जिसने भी मेहनत की होगी उसे सफलता जरूर मिलेगी। पेपर में अवध का एका आंदोलन का नेतृत्व किसने किया था और मोटे अनाज किस कुल से संबंधित हैं? सरीखे सवाल शामिल रहे। - आदर्श।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed