फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   One more chance to rectify errors in UP Board application

Bulandshahar News: यूपी बोर्ड के आवेदन की त्रुटियों को दूर करने के लिए मिला एक और मौका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को अपने शैक्षिक विवरण में त्रुटियों को दूर करने का मौका दिया है। विद्यार्थी 31 अक्तूबर तक माध्यमिक विभाग की वेबसाइट (upmsp.edu.in) पर अपने विवरण संशोधित कर सकते हैं। इससे पहले 25 अक्तूबर तक इस कार्य को पूरा कराने का मौका दिया गया था।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बोर्ड परीक्षा के आवेदन व पंजीकरण का काम भी पूरा हो चुका है। आवेदन के समय शैक्षिक अभिलेखों में रह गई त्रुटि की संभावना को देखते हुए बोर्ड उसमें सुधार का मौका दे रहा है।
विज्ञापन

शैक्षिक अभिलेखों में त्रुटि सुधार के साथ ही कक्षा 11 में अंकित हाईस्कूल के त्रुटिपूर्ण अनुक्रमांक को भी संशोधित कराया जा सकेगा। बताया कि अगर किसी परीक्षार्थियों के अभिलेखों में संशोधन करना है उनके लिए यह एक अच्छा अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed