फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   One more accused of fake letter of minister arrested

मंत्री का फर्जी लेटर लगाने का एक ओर आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
One more accused of fake letter of minister arrested
मंत्री का फर्जी लेटर लगाने का एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सिकंदराबाद। जमीनी विवाद में जिलाधिकारी पर दबाव बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री का फर्जी लेटर लगाने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस मुख्य आरोपी महिला को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं महिला के अन्य सहयोगी की जानकारी करने में जुटी हुई है।

बता दें कि नगर के मोहल्ला सराय झाझन निवासी रेखा पत्नी स्वर्गीय मुकेश का दलबीर पुत्र नत्थू आदि के साथ भूमि के स्वामित्व को लेकर विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। एसडीएम रविशंकर सिंह ने बताया था कि रेखा ने 29 जून को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को प्रार्थना पत्र देते हुए दूसरे पक्ष पर मामले में न्यायालय से यथास्थिति का आदेश होने के बावजूद भी अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया था। वहीं प्रार्थना पत्र के साथ सड़क परिवहन राज्य मार्ग एवं पोत परिवहन के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा 21 जून को जिलाधिकारी के नाम जारी पत्र भी लगाया था। पत्र में जिलाधिकारी को मामले का संज्ञान लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था। बताया कि पत्र को लेकर संदेह होने पर डीएम कार्यालय से सड़क परिवहन राज्य मार्ग एवं पोत मंत्रालय को लेटर की सत्यता की जानकारी करने के लिए मेल भेजा गया था। जिलाधिकारी के भेज गए मेल पर मंत्रालय से तीन जुलाई को जवाब आया। जिसमें कहा गया कि मंत्रालय से इस प्रकार का कोई भी लेटर जारी नहीं किया गया है और जिलाधिकारी कार्यालय को मंत्रालय से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी के आदेश पर हल्का लेखपाल बृजभूषण ने आरोपी रेखा रानी के खिलाफ सात जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसआई उम्मेद अली ने बताया कि रेख के सहयोगी सराय झाझन निवासी विजय पुत्र सुरेशचंद को शुक्रवार को मोहल्ला स्थित उसकी टेंट की दुकान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जबकि मुख्य आरोपी रेखा को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बताया कि पुलिस रेखा के अन्य सहयोगियों का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed