फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   One centre of examination of professional courses changed

Bulandshahar News: व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा का एक केंद्र बदला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
One centre of examination of professional courses changed
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। इसी बीच अब सीसीएसयू ने एक परीक्षा केंद्र को बदल दिया है। इसकी जानकारी संबंधित कॉलेजों को भी भेज दी गई है।
विज्ञापन

व्यावसायिक पाठ्यक्रम की परीक्षा के लिए सीसीएसयू की ओर से एएस पीजी कॉलेज सिकंदराबाद को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। अब इसे बदलकर शिव मंदिर छुट्टन लाल काका कॉलेज सिकंदराबाद को परीक्षा केंद्र बना दिया गया है।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने बताया कि सीसीएसयू से बदले गए परीक्षा केंद्र की सूचना सभी संबंधित कॉलेजाें को भेज दी गई है। साथ ही सीसीएसयू की ओर से निर्देश दिया गया है नए बनाए गए परीक्षा केंद्र पर होने वाली परीक्षा सामग्री को नोडल केंद्र आईपी कॉलेज बुलंदशहर में जमा करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी निर्देशित किया है कि एएस पीजी कॉलेज को शिव मंदिर छुट्टन लाल काका कॉलेज में शुक्रवार तक प्रश्नपत्र समेत अन्य परीक्षा सामग्री भेजनी होगी। अब शनिवार से आगामी सभी परीक्षाएं शिव मंदिर छुट्टन लाल काका कॉलेज सिकंदराबाद में संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed