{"_id":"61953c3563caca07972a4a48","slug":"one-arrested-bulandshahr-news-gbd2295316194","type":"story","status":"publish","title_hn":"निसार अहमद हत्याकांड का आरोपी 25 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निसार अहमद हत्याकांड का आरोपी 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
देहात पुलिस द्वारा पकड़ा गया 25 हजार का इनामी हत्यारोपी पुलिस हिरासत में।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निसार अहमद हत्याकांड का आरोपी 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
बुलंदशहर। देहात कोतवाली पुलिस ने निसार अहमद हत्याकांड के आरोपी 25 हजार के इनामी बदमाश अंकुर भाटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बाइक व तमंचा बरामद किया है। आरोपी ने मात्र 20 रुपये के विवाद में अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।
21 जुलाई 2021 को गांव दरियापुर निवासी निसार अहमद की दुकान पर पहुंचकर आरोपी ने बीड़ी-सिगरेट ली थी। जब आरोपी से इसके रुपये मांगे गए तो उन्होंने विरोध किया था। इस दौरान आरोपियों ने निसार अहमद को गोली मारकर घायल कर दिया था। मौके पर निसार का बेटा अफसार पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी गोली मार दी थी। 23 जुलाई को निसार की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। देहात कोतवाली प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि हत्या की वारदात में शामिल पंकज बाल्मीकि, अमित बाल्मीकि, रिक्की उर्फ आकाश, अभि उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि निक्की और दीपक नाई कोर्ट में सरेंडर कर चुके हैं, जबकि आरोपी अंकुर भाटी फरार चल रहा था। जिसके चलते एसएसपी ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।