{"_id":"6188122714ab8158cf376670","slug":"one-arrested-bulandshahr-news-gbd2289748199","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार का इनामी ‘चूहा’ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार का इनामी ‘चूहा’ गिरफ्तार
विज्ञापन
25 हजार का ईनामी आरोपी जब्बार उर्फ चूहा।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 हजार का इनामी ‘चूहा’ गिरफ्तार
बुलंदशहर। टॉप टेन बदमाश व 25 हजार के इनामी जब्बार उर्फ चूहा को पुलिस ने रविवार को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। वह वहां किराए के मकान में रह रहा था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है। चूहा के खिलाफ विभिन्न थानों में 32 मुकदमे दर्ज हैं। इनाम घोषित होने के करीब छह माह बाद चूहा पुलिस के हत्थे चढ़ा है।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चूहा गाजियाबाद में अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर सनोटा पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने वहां दबिश दिया। मौके से जब्बार उर्फ चूहा निवासी गांव चिड़ावक थाना गुलावठी दबोचा गया, उसका साथी फरार हो गया। साथी के घर से पुलिस ने अवैध हथियार व कारतूस बरामद किए हैं।
ठिकाने बदल बदलकर रहता था चूहा
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जब्बार उर्फ चूहा गुलावठी कोतवाली क्षेत्र से वांछित चल रहा था। गांव चिड़ावक में स्थित अपने घर से फरार था। जब्बार उर्फ चूहा समय-समय पर ठिकाने बदल देता था। जिसके चलते पुलिस को उसकी पूरी जानकारी नहीं मिल पाती थी। उन्होंने बताया कि जब्बार को चूहा नाम उसके साथियों ने दिया था।
विज्ञापन
लूट, हत्या के प्रयास में मुकदमा
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी जब्बार उर्फ चूहा पर गुलावठी, अनूपशहर, जहांगीराबाद, बुलंदशहर कोतवाली देहात, औरंगाबाद समेत अन्य थानों में लूट, हत्या के प्रयास, चोरी, गोवध अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट आदि के 32 संगीन मामले दर्ज है।