फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   On Vasant Panchami, worshiped Havan and paid homage to Mother Saraswati.

Bulandshahar News: वसंत पंचमी पर हवन पूजन कर किया मां सरस्वती को नमन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
On Vasant Panchami, worshiped Havan and paid homage to Mother Saraswati.
शिकारपुर स्थित सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हवन में आहुति देते प्रबंध समिति के स
वसंत पंचमी का पर्व रविवार को शहर से लेकर देहात तक हर्षोल्लास से मनाया गया। जगह-जगह हुए कार्यक्रमों में हवन पूजन कर मां सरस्वती को नमन किया। शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कई जगह शोभायात्रा भी निकाली गईं।
विज्ञापन

सेक्रेड हार्ट्स विद्यालय अध्यक्ष वेदिका सिंह एवं प्रधानाचार्य कपिला कौशिक ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पूजन किया। बताया कि माता सरस्वती को ज्ञान, बुद्धि, और विवेक की देवी माना जाता है। इस दिन लोग पीले वस्त्र पहनते हैं, सरस्वती वंदना करते हैं और अपने जीवन में ज्ञान की ज्योति जलाने का प्रण लेते हैं। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डीएम रोड स्थित एक होटल में महिलाओं ने वसंत पंचमी मनाई। इस दौरान दीप्ति सिंह, रुपाली, प्रज्ञा, आंचल, अरु, लता गोविला, वंदना, अंजू गीता, साधना, गुड़िया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

शिकारपुर स्थित सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मां सरस्वती का पूजन कर मंत्रोच्चारण के बीच सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हवन में आहुति दी। विद्यालय के अध्यक्ष विजेंद्र दत्त शर्मा, पूर्व प्रबंधक अजीत प्रसाद जैन, प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह, उप प्रधानाचार्य योगेश चंद्र गुप्ता तथा विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। डेली पब्लिक स्कूल के कार्यक्रम में राजेश शर्मा व वैभव शर्मा आदि उपस्थित रहे। श्री गायत्री शक्तिपीठ फूलबाग महादेव मंदिर में गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहांगीराबाद के शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज के मंदिर पर 36 घंटे की अखंड रामायण का पाठ हुआ। हवन के बाद प्राण प्रसाद वितरण के साथ इसका समापन किया। इसमें कॉलेज के अलावा राष्ट्रनिर्माण सहायक समिति द्वारा संचालित समस्त विद्यालय जनता पॉलिटेक्निक, महारानी लक्ष्मी बाई कन्या जूनियर हाई स्कूल, शिशु भारती, शिशु भारती पब्लिक जूनियर हाई स्कूल के शिक्षक भी शामिल रहे।

नरौरा की नई बस्ती स्थित चेतन देव आश्रम काली मंदिर में वसंतोत्सव पर मां सरस्वती के पूजन के बाद पांच दिवसीय रासलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। आश्रम संचालक अशोक भारद्वाज ने बताया कि मथुरा के रासलीला मंडल के की ओर से रासलीला का मनोहारी मंचन किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति यादव, विकास यादव, समाजसेवी किताब सिंह यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

शिकारपुर स्थित सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हवन में आहुति देते प्रबंध समिति के स

शिकारपुर स्थित सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हवन में आहुति देते प्रबंध समिति के स

शिकारपुर स्थित सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हवन में आहुति देते प्रबंध समिति के स

शिकारपुर स्थित सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हवन में आहुति देते प्रबंध समिति के स

शिकारपुर स्थित सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हवन में आहुति देते प्रबंध समिति के स

शिकारपुर स्थित सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हवन में आहुति देते प्रबंध समिति के स

शिकारपुर स्थित सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हवन में आहुति देते प्रबंध समिति के स

शिकारपुर स्थित सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हवन में आहुति देते प्रबंध समिति के स

शिकारपुर स्थित सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हवन में आहुति देते प्रबंध समिति के स

शिकारपुर स्थित सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हवन में आहुति देते प्रबंध समिति के स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed