फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   omiting, diarrhea and fever, including two women killed

उल्टी-दस्त और बुखार से महिला समेत दो की मौत

Sat, 27 Aug 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर Updated Sat, 27 Aug 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
omiting, diarrhea and fever, including two women killed
डायरिया से पीड़ित मरीज। - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र के गांव हसनपुर में उल्टी, दस्त और बुखार की बीमारी से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। गांव में बीमारी का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि पिछले एक सप्ताह में अब तक तीन मासूम समेत सात लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई लोग बीमारी की चपेट में हैं। करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग बुलंदशहर और अलीगढ़ के अस्पतालों में भर्ती हैं।

विज्ञापन


बीमारी से लगातार हो रहीं मौतों से ग्रामीण काफी दहशत में हैं। वहीं गांव में बीमारी फैलने की सूचना पर पहुंची चिकित्सकों की टीम ने गांव में डेरा डाल दिया है।गांव हसनपुर निवासी अमरवती (48) पत्नी सतवीर फौजी और नूर खां (75) पुत्र छुट्टन खां को दो-तीन दिन से बुखार और उल्टी दस्त थे। परिजन प्राइवेट चिकित्सकों से इलाज कराते रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार रात नूर खां की और शनिवार सुबह अमरवती की मौत हो गई। यही नहीं पिछले एक सप्ताह के भीतर उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित सोनू की एक साल की बेटी कल्पना, महेश की छ: माह की बेटी रीना, कल्लू की दो वर्षीय बेटी प्रिया, हमीदन पत्नी ननुआ और दुलारी पत्नी मिसतिया की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस बीमारी से ग्रस्त गांव के रहीस, अजीत, रामेश्वर, अजीत, रामपाल, मेन सिंह और विनय शर्मा बुलंदशहर और अलीगढ़ के अस्पतालों में भर्ती होकर उपचार करा रहे हैं। गांव में भी कई लोग बीमारी की चपेट में हैं। गांव में बीमारी फैलने से हो रही मौतों से लोग दहशत में हैं। वहीं गांव में छिड़काव और बीमारी की रोकथाम का कोई उपाय न होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।


बीमारी फैलने की सूचना पर धरपा स्वास्थ्य केंद्र से आई चिकित्सकों की टीम ने गांव में डेरा डाल दिया है। टीम प्रभारी डॉ. रमित कुमार सिंह ने बताया कि गांव में जलभराव के कारण जल जनित बीमारी फैल रही है। चिकित्सीय टीम ने ग्रामीणों की जांच कर दवाओं का वितरण किया है। साथ ही लोगों को उबालकर पानी पीने, मच्छरों से बचने, खुले में न सोने आदि की सलाह दी।

ग्राम प्रधान ठाकुर दलवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने कई बार गांव में दवाओं के छिड़काव की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed