फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Olympics

जनपद को उम्मीद देश के लिए पदक लाएंगे सतीश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Olympics
मलका पार्क के गेट पर ओलंपिक खेल में प्रतिभाग करने वाले खिलड़ियों को ढोल की थाप पर थिरक कर शुभकामन? - फोटो : BULANDSHAHR
जनपद को उम्मीद देश के लिए पदक लाएंगे सतीश
विज्ञापन

बुलंदशहर। खेलों के महाकुंभ ओलंपिक में जनपद के तीन खिलाड़ी बॉक्सर सतीश यादव, रोइंग खिलाड़ी अरविंद सिंह और स्क्रीट शूटर मेराज खान ने भाग लिया है। अरविंद सिंह और मेराज खान पदक की रेस से बाहर हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को बॉक्सर सतीश देश के लिए खेलेंगे। जनपद के लोगों की उम्मीदें सतीश पर टिकी हुई हैं। अमर उजाला के विजयी भव अभियान के तहत बुधवार को कालाआम चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जहां लोगों ने खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

दूसरे दिन हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने किया। उन्होंने सतीश को देश के लिए खेलने और पदक जीतने की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने भी शुभकामना संदेश लिखा। जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शाह फैसल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सतीश के लिए शुभकामना संदेश लिखा। इस दौरान सचिव श्रीकांत शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वैश्य युवा संगठन के अध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व ने कालाआम चौराहे पर ढोल बजाते हुए पहुंचे और जमकर थिरके। इसके बाद उन्होंने हस्ताक्षर कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान मोहित अग्रवाल, उज्ज्वल गोयल, टीकाराम सिंघल, हितेश गर्ग, नीरज बंसल, नितिन गुप्ता, सौरभ गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed