फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Olympics

बॉक्सर सतीश की जीत के लिए पचौता में पूजा -अर्चना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Olympics
लाला जयसिंह की समाधि पर पूजा करते सतीश यादव के पिता अन्य ग्रामीण। - फोटो : SIKANDRABAD
बॉक्सर सतीश की जीत के लिए पचौता में पूजा -अर्चना
विज्ञापन

सिकंदराबाद। टोक्यो में आयोजित हो रहे ओलंपिक में सुपर हैवी वेट बॉक्सिंग में प्रतिभाग कर रहे सतीश यादव की जीत के लिए गांव पचौता में मंगलवार को विशेष पूजा अर्चना की गई। परिजनों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने गांव में स्थित लाला जय सिंह की समाधि पर पहुंचकर अपने लाल की जीत के लिए मन्नत मांगी।
पचौता निवासी सतीश यादव का ओलंपिक में पहला मुकाबला 24 जुलाई को होना था। लेकिन उस मुकाबले में उन्हें बाई मिल गया। बिना खेले ही वह दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। अब उनका मुकाबला आगामी 29 जुलाई को होगा। सतीश के ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने को लेकर परिजनोें के अलावा अन्य ग्रामीण भी भगवान से उनकी जीत की दुआ मांग रहे हैं। परिवार और ग्रामीणों को मानना है कि सतीश ओलंपिक में अपना बेहतर प्रदर्शन कर देश के लिए पदक अवश्य जीतकर लाएंगे। वहीं, परिजनों व ग्रामीण सतीश के गोल्ड मेडल जीतने को लेकर देवी देवताओं से प्रार्थना कर रहे हैं। इसी के चलते मंगलवार को सतीश की जीत को लेकर ही गांव में स्थित सभी की मनोकामना पूरी करने वाले लाला जय सिंह की समाधि पर विशेष प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

मनोकामना होती है पूरी
पचौता निवासी प्रमोद यादव, चमन यादव, सुरेश यादव, नरेंद्र सिंह, धमेंद्र कुमार, सोनू, जितेंद्र, हरपाल, हरेंद्र सिंह, आदि ने बताया कि लाला जय सिंह की समाधि का इतिहास सैकड़ों वर्ष पुराना है। मान्यता है जो भी लाला जय सिंह की समाधि पर मत्था टेककर सच्चे मन से मन्नत मांगता है, तो उसकी मन्नत पूरी होती है। समाधि पर मंगलवार, शुक्रवार, रविवार को विशेष पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी होगी मन्नत
लाला जयसिंह की समाधि की क्षेत्र में बहुत मान्यता है। जो भी यहां आकर सच्चे मन से मनौती मांगता है तो उसकी मुराद पुरी होती है। इस बार ग्रामीणों ने सतीश के मेडल जीतने की मनोकामना मांगी है। जो जरूर पूरी होगी।
- सुंदर सिंह
बेहतर प्रदर्शन करेंगे सतीश
हमें भरोसा है कि सतीश यादव बेहतर प्रदर्शन करेंगे। फिर भी उनकी जीत के लिए हम देवी, देवताओं के चरणों में शीश झुका रहे हैं। सतीश मेडल जीतकर देश व जनपद का नाम रोेशन करेंगे। - चंद्रजीत सिंह

सभी का आशीर्वाद सतीश के साथ
टोक्यो ओलंपिक में सतीश स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम अवश्य रोशन करेंगे। देवी, देवताओं और पूरे क्षेत्र का आशीर्वाद उनके साथ है। - पंकज कुमार
खिलाड़ियों के लिए रोल मॉडल
सतीश यादव देशभर के युवा खिलाड़ियों का रोल मॉडल है। उसकी सफलता से युवाओं को हमेशा प्रेरणा मिलती है। ओलंपिक में भी वह स्वर्ण पदक जीतकर युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे।
- ललित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed