फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   officers may get departmental acton

लापरवाही पर चौतरफा घिरे अफसर

Sun, 19 Jun 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Sun, 19 Jun 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
officers may get departmental acton
ब‌िटिया - फोटो : अमर उजाला
विद्युत निगम की लापरवाही से जिंदगी और मौत से जूझ रही बिटिया के मामले में अफसर चौतरफा घिर गए हैं। पहले ही कई जांच का सामना कर रहे अफसरों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


अब पूरे मामले की रिपोर्ट बाल अधिकार आयोग और जिलाधिकारी ने भी तलब कर ली है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बैठी जांच की मॉनीटरिंग स्वयं एमडी स्तर से हो रही है। बिटिया की हालत के जिम्मेदार तीन बिजली अफसरों पर गाज गिरनी तय बताई जा रही है।
विज्ञापन



डीएम रोड स्थित झुग्गी पट्टी निवासी अख्तर की 12 वर्षीया बेटी चांदनी हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गई। चांदनी का एक हाथ चिकित्सकों को काटना पड़ा। चांदनी जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अख्तर ने शिकायत की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अखबारों की सुर्खियां बनने के बाद मामले की शिकायत अखिल भारतीय यादव महासभा के सचिव नितिन यादव ने मुख्यमंत्री से की। मुख्यमंत्री ने जांच के निर्देश दिए।


स्वयं कारपोरेशन के एमडी अभिषेक प्रकाश की मॉनीटरिंग में पूरे मामले की जांच चल रही है। अब मामले की शिकायत बाल अधिकारी आयोग में भी की गई, जिसके बाद बाल अधिकार आयोग और जिलाधिकारी ने भी मामले की रिपोर्ट तलब कर ली है।  माना जा रहा है कि पूरे मामले में तीन बिजली अफसरों के खिलाफ गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed