{"_id":"58f26e264f1c1bf77fcf50c5","slug":"officers-look-at-2-94-crore-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.94 करोड़ कमीशन पर अफसरों की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.94 करोड़ कमीशन पर अफसरों की नजर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
स्कूली बस्ते का बोझ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बच्चों के कोर्स की किताबों के नाम पर लोगों की जेब से कमीशन के तौर पर करोड़ों रुपया निकल चुका है। जिलाधिकारी की सख्ती के बाद जिलेभर के स्कूल प्रबंधक और पुस्तक विक्रेता वाणिज्य कर अफसरों की रडार पर आ गए हैं। सूत्रों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद डीएम के निर्देश पर इनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो सकती है।
डीएम ने स्कूल प्रबंधकों और बुक सेलरों की मिलीभगत तोड़ने के लिए वाणिज्य कर अफसरों को जांच के निर्देश दिए हैं। वाणिज्य कर अफसरों ने ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई भी शुरू कर दी है। नगर के 12 बड़े स्कूलों के खिलाफ विभाग की जांच चल रही है।
विज्ञापन
जांच में कमीशन के खेल का बड़ा खुलासा हुआ है। 12 स्कूल प्रबंधकों को अभी तक 2.94 करोड़ रुपये का कमीशन पहुंचने की बात सामने आ रही है। जिले में एक-एक करके सभी स्कूलों की जांच के बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। माना जा रहा है कि कमीशन के खेल में घिरे स्कूल प्रबंधकों और बुक सेलरों पर एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन