फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Of villages are electrified lighted city

गांवों की बिजली से रोशन हो रहे शहर

Sat, 01 Oct 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 01 Oct 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Of villages are electrified lighted city
लाइट

विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों को मिलने वाली बिजली से अब शहरी क्षेत्र रोशन किए जा रहे है। ग्रामीण क्षेत्र में जमकर आपात बिजली कटौती की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में हो रही इमरजेंसी रोस्टरिंग से ग्रामीणों में आक्रोश है। पिछले कुछ दिनों से बिजली की डिमांड काफी बढ़ गई है, जबकि इसके सापेक्ष आपूर्ति कम हो गई है।

जिले की बिजली डिमांड बृहस्पतिवार को करीब 650 मेगावाट दर्ज की गई, जबकि इसके सापेक्ष आपूर्ति 500 मेगावाट हो सकी। मांग-आपूर्ति का अंतर बढ़ते ही इमरजेंसी रोस्टरिंग तेज कर दी  गई है। शहरी क्षेत्रों को तो शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति मिल रही है, लेकिन ग्रामीण उपभोक्ताओं को जमकर इमरजेंसी रोस्टरिंग झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र में 14 घंटे शेड्यूल के सापेक्ष महज 7 से 8 घंटे आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही जबरदस्त इमरजेंसी रोस्टरिंग से उपभोक्ताओं में आक्रोश है। बता दें कि बारिश नहीं होने के कारण एग्रीकल्चर लोड काफी बढ़ गया है। अभी फसलों को पानी की जरूरत है। ऐसे में लोड बढ़ जाने से डिमांड और आपूर्ति पर फर्क पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुगरासी क्षेत्र को मात्र तीन घंटे आपूर्ति
पिछले एक सप्ताह से कस्बा क्षेत्र के मिल रही मात्र तीन घंटे की आपूर्ति को लेकर क्षेत्रवासियों में रोष है। एक सप्ताह पूर्व कस्बा क्षेत्र को 14 घंटे की आपूर्ति मिल रही थी। पिछले एक सप्ताह से अचानक अघोषित बिजली कटौती शुरू हो गई है।

सईद सैफी, राकेश कुमार, नरेश कुमार, सुभाष गोस्वामी का कहना है कि वर्तमान में बुखार का प्रकोप बढ़ा हुआ है। ऐसे में लोगों को हर समय आपूर्ति दी जानी चाहिए। दिन में काफी गर्मी रहती है।


अस्पतालों में बुखार के मरीजों की खाट लगी हुई है, लेकिन आपूर्ति नहीं आने के कारण उन्हें गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। वहीं, जेई पावर सचिन कुमार ने बताया कि जितनी आपूर्ति मिलती  है उतनी ही उपभोक्ताओं को दी जा  रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed