फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Obscene chat with girl on phone, threat to kill

Bulandshahar News: युवती से फोन पर की अश्लील चैट, जान से मारने की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। एक अज्ञात युवक द्वारा युवती से फोन पर अश्लील चैट की गई। जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे भाई की हत्या की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के एक गांव निवासी युवती ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि उसके फोन पर अप्रैल माह में एक फोन नंबर से मैसेज आया। इस दौरान आरोपी ने अश्लील चैट करने का प्रयास किया। इसपर आरोपी का नंबर ब्लॉक कर दिया तो आरोपी ने अन्य नंबरों से बार-बार अश्लील चैट की। जब उक्त नंबर को भी ब्लॉक किया तो आरोपी ने उसे तथा उसके भाई की हत्या की धमकी दी। जब आरोपी का विरोध किया तो आरोपी ने कहा कि वह उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर देगा। इसके बाद आरोपी ने 27 जून को सोशल मीडिया से उसकी फोटो लेकर उस पर भद्दी कमेंट करते हुए वायरल कर दिया। अब एसएसपी के आदेश पर नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 507 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सिटी वीपीएस चौहान ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साइबर टीम की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed