{"_id":"69e8f50288b29e4720015841","slug":"o-challa-beri-oye-buhe-ve-watan-mahi-da-door-eh-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-152686-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ओ चल्ला बेरी ओये बुहे, वे वतन माही दा दूर एह..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ओ चल्ला बेरी ओये बुहे, वे वतन माही दा दूर एह..
विज्ञापन
जिला प्रदर्शनी के ओपन मंच पर प्रस्तुति देते गायक गुरदास मान। संवाद
बुलंदशहर। जिला प्रदर्शनी के ओपन मंच पर मंगलवार रात गुरदास मान नाइट का आयोजन हुआ। गुरदास मान नाइट का प्रचार-प्रसार न होने से पंडाल में दर्शकों की संख्या सीमित रही। वहीं, गायक गुरदास मान ने पंजाबी गानों से दर्शकों को रिझाने का कार्य किया।
गुरदास मान नाइट का जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, जिला न्यायधीश की पत्नी श्रुति सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व अभिषेक कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय, प्रमुख मंत्री संजय कुमार सिंह, प्रदर्शनी उपाध्यक्ष ठाकुर सुनील सिंह व प्रदर्शनी सदस्य चंद्रभूषण मित्तल आदि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद पंजाबी गायक गुरदास मान ने अपनी सुरीली आवाज में गानों पर प्रस्तुति दी।
तेरे इश्क दा गिद्दा पेंदा नी..., आ जा आ जावे तनु अखियां उडीक दियां.., हम रातों को उठ उठ के जिनके लिए रोते हैं.., ओ चल्ला बेरी ओये बुहे, वे वतन माही दा दूर एह.., रब दी मर्जी.., दिल दा मामला है, कुछ ते करो सजन और एक परदेसी मेरा दिल ले गया आदि गानों पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान दर्शक काफी कम रहे, वहीं, कार्यक्रम के दौरान दर्शक आते-जाते रहे। इस दौरान सीडीओ निशा ग्रेवाल, एसपी देहात अंतरिक्ष कुमार, एसडीएम दिनेश सिंह, सीओ सिटी प्रखर पांडेय, प्रदर्शनी सहायक नीरज कंसल, राम कुमार शर्मा, लाखन सिंह, विपिन शर्मा, अहसान गाजी, जफर मिर्जा, कामना मित्तल व रिंकू मित्तल आदि मौजूद रहे।