फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Nurpur's daughter Preeti will show her batting prowess in the Ranji Trophy.

Bulandshahar News: रणजी ट्राॅफी में नूरपुर की बेटी प्रीति दिखाएगी बल्ले का दम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Nurpur's daughter Preeti will show her batting prowess in the Ranji Trophy.
सिकंदराबाद क्रिकेटर प्रीति शर्मा। परिजन
सिकंदराबाद। रणजी महिला क्रिकेट में बल्ले का दम दिखाने के लिए तहसील क्षेत्र के गांव नूरपुर की बेटी प्रीति शर्मा छत्तीसगढ़ के रायपुर में रायपुर इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित कैंप में पसीना बहा रही हैं। वह बुधवार से होने वाले रणजी ट्राॅफी के मैचों झारखंड की टीम से खेलेंगी।
विज्ञापन


प्रीति शर्मा के चाचा भानु प्रताप शर्मा ने बताया कि प्रीति का झारखंड की रणजी महिला क्रिकेट में चयन हुआ था। रणजी में भाग लेने के लिए वह तीन दिन पहले रायपुर में कैंप में भाग लेने के लिए रवाना हो गई थीं। बुधवार से वह रणजी के मैचों में भाग लेंगी। बताया कि प्रीति ओपनर बल्लेबाज हैं। वह दिल्ली की अंडर 23 टीम का भी हिस्सा रही हैं। कलर्स टीवी के टैलेंट हंट प्रोग्राम में भी शामिल हो चुकी हैं। उनके पिता हंसराज शर्मा व्यापारी और माता राधा शर्मा गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed