{"_id":"67b8b07ed3946b5aee08b112","slug":"number-of-shiva-devotees-increased-for-haridwar-30-buses-left-on-friday-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-129920-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: हरिद्वार के लिए शिव भक्तों की संख्या बढ़ी, शुक्रवार को 30 बसें हुईं रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: हरिद्वार के लिए शिव भक्तों की संख्या बढ़ी, शुक्रवार को 30 बसें हुईं रवाना
विज्ञापन
हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए शुक्रवार को काफी संख्या में शिव भक्त निगम की बसों में बैठ रवाना हुए। शुक्रवार को शाम तक करीब 30 बसें हरिद्वार के लिए रवाना की गईं। जबकि तीन दिन में अभी तक 96 बसों को हरिद्वार के लिए भेजा जा चुका हैं। वहीं, हरिद्वार के लिए प्रतिदिन 50 बसों को आरक्षित किए जाने से अन्य रूटों पर संचालन थम गया हैं।
महाशिवरात्रि 26 फरवरी को हैं। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए प्रतिवर्ष काफी संख्या में शिव भक्त हरिद्वार जाकर गंगाजल लाते हैं। हरिद्वार से शिव भक्त पैदल अपने गतंव्य आकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए पिछले तीन दिन से शिव भक्तों का हरिद्वार जाना शुरू हो गया।
इसके लिए उप्र परिवहन निगम ने प्रतिदिन 40 से 50 बसों को आरक्षित कर शिव भक्तों की संख्या अनुसार संचालन करवा रहा है। पिछले दो दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को सुबह से शिव भक्तों की काफी भीड़ रोडवेज अड्डे पर पहुंची। इन सभी को बस उपलब्ध करा हरिद्वार के लिए रवाना किया। बसों के कम पड़ने पर अन्य रूटों की बसों का संचालन रोक हरिद्वार के लिए रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन
--
Iइन दिनों हरिद्वार रूट को छोड़ अन्य रूटों पर यात्री कम हैं। इसको देख सर्वाधिक बसें हरिद्वार रूट पर संचालित की जा रही है। शुक्रवार को शाम पांच बजे तक करीब 30 बसों को हरिद्वार के लिए रवाना किया गया। - दिनेश सिंह, प्रभारी एआरएम बुलंदशहर डिपोI