फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Now women holding ration cards will also join the group

Bulandshahar News: अब राशन कार्ड धारक महिलाएं भी जुड़ेंगी समूह से

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
Now women holding ration cards will also join the group
बुलंदशहर। जिले में उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के तहत राशनकार्ड धारक महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाएगा। इसके लिए विभाग ने लगभग तैयारी पूरी कर ली गई है। इसका उद्देश्य पात्र गृहस्थी व अंत्योदय राशनकार्ड धारक परिवारों की महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह और उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के उपायुक्त स्वत: रोजगार सूबेदार सिंह ने बताया कि प्रक्रिया शुरू करने के लिए जिले के तहसील आपूर्ति निरीक्षकों को पत्र जारी कर दिया है। इस अभियान में राशन डीलरों को भी सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। वे राशन वितरण के दौरान दुकानों पर राशन लेने आने वाली महिलाओं को योजना की जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि समूह से जुड़कर कई महिलाएं स्वरोजगार कर रही हैं। स्वरोजगार करने के लिए बैंकों से ऋण लेने की भी कई योजनाएं चलाई हुई हैं। इनमें ऋण जमा करने पर छूट भी मिलती है। यह पहल ग्रामीण महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed