{"_id":"64e2489d7f618915f1009284","slug":"now-tomato-is-being-sold-for-rs-60-per-kg-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-3172-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अब 60 रुपये किलो में बिक रहा टमाटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अब 60 रुपये किलो में बिक रहा टमाटर
विज्ञापन
बुलंदशहर/बुगरासी। मंडी में आवक बढ़ने के साथ टमाटर के दाम में लगातार गिरावट आ रही है। जुलाई में 280 रुपये तो पिछले दिनों 200 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब फुटकर में 60 रुपये किलो बिकने लगा है। थोक में टमाटर का भाव 40 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।
पिछले 10 दिन से टमाटर के रेट में गिरावट आनी शुरू हुई है। लगभग सप्ताह भर पहले टमाटर फुटकर में 90 रुपये किलो बिकने लगा था। सब्जी आढ़ती मोहित कुमार, चांद खां आदि ने बताया कि मंडी में टमाटर की आवक बढ़ी है। इससे टमाटर के रेट लगातार गिर रहे हैं। रेट कम होने से लोग टमाटर की खरीदारी भी कर रहे हैं। अनिल कुमार, गौरव कुमार, अमित कुमार व सतीश कुमार ने बताया कि टमाटर ने घर का बजट बिगाड़ दिया था। क्षेत्र के किसान भी टमाटर की खेती करते हैं लेकिन उस समय टमाटर का रेट लागत मूल्य से भी कम रहता है। इस बार भारी बारिश से फसलों के नष्ट होने के कारण टमाटर बहुत महंगा रहा है।
अन्य सब्जियों के दाम भी गिरे
बारिश के कारण खेतों में पानी भरा रहा है। इससे सब्जी नष्ट हो गईं और सभी सब्जियों के दाम चार गुना तक पहुंच गए। तौरई, लौकी, भिंडी समेत अन्य सब्जियाें के दाम 10 रुपए किलो से बढ़कर 40 से 80 रुपये किलो बिकने लगे थे। अब फिर से सब्जी के रेट कम हुए हैं। भिंडी 20 और तौरई फुटकर में अब 10 रुपये किलो बिक रही है। असल में मंडी में अब क्षेत्र की सब्जी आनी शुरू हो गई है, जिस वजह से रेट गिर गए हैं। लोगाें का कहना है कि अब सब्जियों के दाम कम होने से राहत मिली है।