{"_id":"68d2d33e511e984265089281","slug":"now-the-up-down-subedarganj-express-has-been-cancelled-till-october-14-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-141037-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अब 14 अक्तूबर तक अप-डाउन कैंसिल हुई सूबेदारगंज एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अब 14 अक्तूबर तक अप-डाउन कैंसिल हुई सूबेदारगंज एक्सप्रेस
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा जंक्शन। बुलंदशहर से होकर जम्मू जाने वाली सूबेदारगंज-शहीद कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस ट्रेन (सूबेदारगंज एक्सप्रेस) अब 14 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी। 23 दिन पूर्व ट्रेन को 30 सितंबर तक निरस्त किया गया था। ट्रेन का सप्ताह में दो-दो दिन बुलंदशहर एवं खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अप-डाउन ठहराव है। वहीं, ट्रेन के निरस्त की अवधि बढ़ने से माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले यात्रियों की परेशानी भी बढ़ गई है।
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने जम्मू में बाढ़ से बिगड़ते हालत को देख 23 दिन पूर्व जम्मू जाने वाली सूबेदारगंज एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया। बुलंदशहर एवं खुर्जा जंक्शन होकर जाने वाली सूबेदारगंज एक्सप्रेस ट्रेन में खुर्जा जंक्शन एवं बुलंदशहर के अलावा आसपास क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग आवागमन करते हैं।
ट्रेन के निरस्त होने पर यात्रियों के पूर्व में बुक हुए टिकट कैंसिल करवाने पड़े। अब ट्रेन के निरस्त की अवधि 14 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। यात्री बुद्धपाल सिंह ने बताया कि दो माह पूर्व शारदीय नवरात्र में माता वैष्णो देवी जाने-आने के लिए आरक्षण करवाया। सीट भी कंफर्म हो गई लेकिन 28 अगस्त को ट्रेन निरस्त होने की जानकारी मिली। अब दिवाली से पूर्व जाने की तैयारी कर रहे थी लेकिन 14 अक्तूबर तक ट्रेन कैंसिल बताई जा रही है।
विज्ञापन
--
Iजम्मू में अभी रेल यातायात निलंबित चल रहा है। सूबेदारगंज-शहीद कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस ट्रेन का अप-डाउन की 14 अक्तूबर तक बुकिंग नहीं हो पा रही है। - घनश्याम मीणा, अधीक्षक खुर्जा जंक्शनI