फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Now the exam forms will be filled till 28th, date has been extended

Bulandshahar News: अब 28 तक भरे जाएंगे परीक्षा के फार्म, बढ़ाई गई तिथि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षा फार्म भरवाए जा रहे हैं। इसके लिए पूर्व में 15 फरवरी तक का समय दिया गया था। लेकिन अब सीसीएसयू की ओर से परीक्षा फार्म भरने के लिए 28 फरवरी तक का समय बढ़ा दिया है। इससे वह छात्र-छात्रा भी फार्म भर सकेंगे, जो किसी कारण से परीक्षा फार्म नहीं भर सके थे।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल और आईपी कॉलेज प्रथम परिसर के प्राचार्य डा. अरविंद कुमार ने बताया कि सीसीएसयू की ओर से संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षा फार्म भरने के लिए 15 फरवरी तक का समय दिया गया था। परीक्षा फार्म भरने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए सीसीएसयू ने फार्म भरने के लिए 28 फरवरी तक का और समय दे दिया है।
विज्ञापन

छात्र-छात्राएं अपना परीक्षा फार्म भरकर कर अपने संबंधित कॉलेज में जमा कराएंगे। इसके बाद तीन मार्च तक सत्यापन करेंगे। इसके साथ ही पांच मार्च तक कॉलेजों को परीक्षा फार्म का सत्यापन करने के बाद सीसीएसयू को भेजना होगा। इसके बाद ही फार्म को मान्य माना जाएगा। परीक्षा फार्म भरवाने के लिए सीसीएसयू की ओर से तीसरी बार तिथि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed