{"_id":"692f17f420162bc720011ae4","slug":"now-the-daughters-of-the-village-will-be-trained-and-given-jobs-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-144631-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अब गांव की बेटियों को प्रशिक्षण कर दिलाई जाएगी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अब गांव की बेटियों को प्रशिक्षण कर दिलाई जाएगी नौकरी
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले की ग्रामीण महिलाओं व बेटियों को अब आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है। मिशन के तहत 35 ग्रामीण महिलाओं का चयन कर उनका कौशल विकास कराया जाएगा। यह पहल सिर्फ प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है बल्कि महिलाओं को अच्छे वेतनमान के साथ नौकरी दिलाने की गारंटी भी इसके साथ जुड़ी है।
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त स्वत: रोजगार सूबेदार सिंह ने बताया कि चयनित महिलाओं को वर्तमान रोजगार बाजार की मांग को देखते हुए कस्टमर सपोर्ट, हेल्थ केयर, बीपीओ और ऑटोमोटिव सेल्स एग्जीक्यूटिव जैसे सेक्टरों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण पूरा करने वाली सभी 35 महिलाओं की बेहतर मानदेय वाले पद पर नियुक्ति करवाई जाएगी। इसके लिए कई कंपनियों और सेवा प्रदाताओं से समझौता किया जाएगा। इसके लिए मिशन की ओर से तैयारी शुरू हो चुकी है। जल्द ही पूरी तैयारी कर इस अभियान को सफल बनाया जाएगा। इसके लिए महिलाओं को जागरूक भी किया जाएगा।