{"_id":"609ec0978ebc3eb2ab55cb9c","slug":"now-private-schools-will-get-recognition-online-bulandshahr-news-gbd218687734","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब निजी स्कूलों को ऑनलाइन ही मिलेगी मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब निजी स्कूलों को ऑनलाइन ही मिलेगी मान्यता
विज्ञापन

बुलंदशहर। निजी स्कूलों को मान्यता देने में अब धांधली नहीं चलेगी। विभाग की ओर से अब निजी स्कूलों को ऑनलाइन मान्यता दी जाएगी। सब ठीक रहा तो आवेदन करने के 37 दिन के अंदर मान्यता मिल जाएगी।
निजी स्कूलों की मान्यता के लिए आवेदन एक अप्रैल से 31 दिसंबर के बीच होता है। आवेदन के लिए मिशन प्रेरणा के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। निजी स्कूल को मान्यता देने के लिए शासन ने नए पोर्टल की शुरूआत की है। बेसिक शिक्ष विभाग के तहत मान्यता ऑनलाइन करने का प्रावधन किया गया है। मान्यता के प्रकरण को जनहित गारंटी योजना के तहत शामिल किया गया है। निजी स्कूलों को मान्यता एवं नवीनीकरण आवेदन के साथ स्कूल भवन, स्टाफ और संसाधनों का ब्योरा देना होगा। मापदंड के आधार पर भौतिक सत्यापन के बाद मान्यता दी जाएगी। विभागीय अधिकारियाें ने बताया कि पोर्टल पर प्रबंधन की ओर से आवेदन प्राप्त होने के बाद बीएसए तीन कार्य दिवस में खंड शिक्षा अधिकारी को स्कूल के निरीक्षण के लिए भेजेंगे। 10 दिन के अंदर एबीएसए स्कूल का मुआयना कर बीएसए को रिपोर्ट सौंपेंगे। मान्यता समिति की बैठक होगी। आपत्ति की स्थिति में बैठक के तीन दिन के अंदर स्कूल प्रबंधन को इसकी सूचना दी जाएगी। सात दिन के अंदर प्रबंधन को उसका निराकरण करना होगा। इस तरह से मान्यता पूरी प्रक्रिया 37 दिन के भीतर पूरी हो जाएगी।
शासन की ओर से निजी स्कूलों को मान्यता देने की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब ऑनलाइन आवेदन करना होगा। टीम उसकी आंच करेगी। इसके बाद ही मान्यता दी जाएगी। - अखंड प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी।