फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Now overloaded vehicles will not be able to enter the city

Bulandshahar News: अब शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे ओवरलोड वाहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 01:14 PM IST
विज्ञापन
Now overloaded vehicles will not be able to enter the city
बुलंदशहर। नगर पालिका ने स्याना अड्डा तिराहे पर शहर की ओर आने वाले मार्ग पर हाइट गेज बैरियर लगा दिए हैं। यह बैरियर अभी भूड़ चौराहे पर भी लगाए जाने हैं। जिससे शहर के अंदर भारी वाहनों के प्रवेश से छुटकारा मिलेगा और जाम की समस्या से भी काफी हद तक निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

नगर में मुख्य बाजार की सड़कों पर नो एंट्री खुलते ही ओवरलोड एवं भारी वाहनों का आवागमन शुरू हो जाता है। वहीं, कभी-कभी दिन के समय में भी भारी एवं ओवरलोड वाहन बाजारों में पहुंच जाते हैं। ऐसे में जाम की समस्या बन जाती है। कई बार इन वाहनों से हादसे भी हो चुके है तो कई सड़कें जमीन में धंस चुकी है। इन वाहनों पर लगाम लगाने के लिए नगर पालिका ने स्याना बस अड्डे से शहर के अंदर प्रवेश मार्ग पर सड़क के दोनों ओर हाइट बैरियर लगवा दिए हैं। वहीं, अब भूड़ चौराहे से शहर के अंदर प्रवेश मार्ग पर भी हाइट गेज बैरियर लगवाए जाने हैं। इसको लेकर निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

स्याना अड्डे की ओर शहर के प्रमुख प्रवेश मार्ग पर हाइट गेज बैरियर लगने से भारी और ओवरलोड वाहनों के प्रवेश पर रोक लग गई है। जहां, पहले सुबह आठ से रात आठ बजे तक नो एंट्री हुआ करती थी और रात में आठ बजे के बाद एंट्री खोल दी जाती थी। जिसके बाद कोई भी वाहन शहर से होकर आसानी से निकल जाता था लेकिन अब हाईट बैरियर लगने से उन पर भी रोक लग गई है। इन वाहनों को स्याना अड्डा से शिकारपुर बाईपास, डीएवी फ्लाईओवर होते हुए वलीपुरा की तरफ से निकाला जाएगा। इसी तरह दिल्ली, गाजियाबाद की ओर से स्याना, अनूपशहर की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को भी इसी मार्ग से निकाला जाएगा। इन वाहनों के बाजार में आवागमन पर रोक लगने से यहां जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्याना अड्डा चौराहे पर शहर में प्रवेश मार्ग पर नपा की ओर से हाइट गेज बेरियर लगाए गए हैं। जिससे जाम से लोगों को काफी राहत मिलेगी। अब 24 घंटे इस रूट पर भारी बड़े वाहनों की एंट्री पूर्ण रूप से बंद कर दी गई है। इन वाहनों को शहर के बाहर शिकारपुर बाईपास से होते हुए निकाला जाएगा। - पीसी शर्मा, ट्रेफिक इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed