{"_id":"58ebccb24f1c1bc236cf59e8","slug":"now-mini-buses-will-connect-every-village-to-the-city2","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हर गांव को शहर से जोड़ेंगी मिनी बसें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हर गांव को शहर से जोड़ेंगी मिनी बसें
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 10 Apr 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
सिटी बस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब देहात के लोगों को शहर तक लाने के लिए शासन मिनी बसें चलवाएगा। इसके लिए चार हजार मिनी बसें अनुबंधित की जाएंगी। परिवहन निगम ने इन बसों को दौड़ाने की तैयारी शुरू कर दी है।
अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में लोहिया बसों का संचालन सिर्फ समग्र गांवों के लिए होता है। अब शासन हर गांव से मिनी बस का संचालन करेगा। निगम प्रदेश में 4000 मिनी बसों को अनुबंधित करेगा।
विज्ञापन
शासन के आदेश पर उप्र परिवहन निगम और एआरटीओ द्वारा जिले के गांवों के रूट बना लिए गए हैं। कार्य जिले में भी पूरा हो चुका है। निर्धारित रूट का खाका एआरटीओ द्वारा एआरएम के जरिए उप्र परिवहन निगम को उपलब्ध करवा दिया है।
विज्ञापन
बुलंदशहर डिपो के एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि निगम ने निर्णय लिया है कि गांव-गांव बस चलाने को प्रदेश में 4000 मिनी बसें अनुबंधित की जाएंगी। अनुबंधित की जाने वाली मिनी बसों में से कितनी बुलंदशहर डिपो को मिलेंगी। इसका आदेश अभी प्राप्त नहीं हुआ है।