फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Now garbage will not be carried in open vehicles in the city

Bulandshahar News: अब नगर में खुले वाहनों में नहीं ढोया जाएगा कूड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। अब नगर में खुले वाहनों में कूड़ा नहीं उठाया जाएगा। पालिका कूड़े ढोने के लिए कंपैक्टर का प्रयोग करेगी। शुरूवात में पालिका नगर के चार स्थानों पर कूड़े को कंपैक्टर में जमा करने के बाद डंपिंग ग्राउंट पहुंचाएगी। इसके लिए पालिका ने कार्य योजना तैयार कर ली है। कंपैक्टर से कूड़े को डंपिंग ग्राउंट में ले जाने से नगरवासियों को दुर्गंध से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि नगर के कूड़े को खुले वाहनों में ढोने के बजाए अब बंद वाहन कंपैक्टर से ढोया जाएगा। शुरूवात में नगर की एसडीएम कॉलोनी, पुराना जीटी रोड, दनकौर रोड, नगर हाईवे समेत चार स्थानों पर नगर के कूड़े को कंपैक्टर में जमा किया जाएगा। इसके बाद नगर से कूड़े को डंपिंग ग्राउंड ले जाया जाएगा। कंपैक्टर खरीद के लिए पालिका ने कार्य योजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन


क्या होता है कंपैक्टर
सिकंदराबाद। ईओ विनोद कुमार ने बताया कि कंपैक्टर कंटेनर की तरह से एक बंद वाहन होता है। इसमें हाईड्रोलिक सिस्टम लगा होता है। कंपैक्टर कूड़े को हाईड्रोलिक सिस्टम की मदद से दबाकर उसका आकार कम कर देता है। एक कंपैक्टर में एक समय में 10 से 12 टन तक कचरा एक साथ भरा जा सकता है। कंपैक्टर से कूड़ा उठाने से जहां नगरवासियों को दुर्गंध से राहत मिलेगी। वहीं कूड़े के परिवहन पर पालिका के होने वाले खर्च में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed