फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Notices will be issued to 956 council schools for not spending composite grant

Bulandshahar News: कंपोजिट ग्रांट खर्च न करने पर 956 परिषदीय स्कूलों को जारी होंगे नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Notices will be issued to 956 council schools for not spending composite grant
बुलंदशहर। जिले के परिषदीय स्कूलों में विकास कार्य कराने को मिली राशि खर्च न करने में शिक्षकों की लापरवाही सामने आ रही है। जबकि वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पूर्व कार्य पूरा होना है। ऐसे में विभाग को 956 स्कूलों के शिक्षकों की लापरवाही मिलने पर संबंधित से एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। साथ ही राशि खर्च न करने का कारण भी पूछा गया है।
विज्ञापन

जिले में संचालित बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में विकास कार्य के लिए कंपोजिट ग्रांट में तीन करोड़ की राशि प्राप्त हुई। इसे जिले के 1869 स्कूलों को भेजा गया। 1869 में से 956 स्कूलों ने राशि खर्च नहीं की। संबंधित स्कूलों के शिक्षक स्कूलों में कार्य कराने के लिए कोई खास रूचि नहीं ले रहे हैं। जबकि स्कूलों में विकास कार्य होने जरूरी है। ऐसे में बीएसए ने एक सप्ताह में बीईओ व शिक्षकों को स्कूलों में कार्य कराने के लिए आदेश जारी कर जवाब भी मांगा है। वहीं, संबंधित धनराशि का समय से उपयोग न करने पर संबंधित ब्लॉक के बीईओ व स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले में अभी 956 स्कूलों ने राशि का उपयोग नहीं किया है। यह कंपोजिट ग्रांट की राशि है। एक सप्ताह के भीतर स्कूलों में कार्य न होने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। बीईओ व शिक्षकों को इसके लिए चेतावनी पत्र जारी कर दिए हैं। - डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed