फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Notbandi the 51st day relief

नोटबंदी के 51वें दिन भी राहत नहीं

Thu, 29 Dec 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 29 Dec 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Notbandi the 51st day relief
नोटबंदी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

नोटबंदी का 51वां दिन भी लोगाें को राहत नहीं दे पाया। लोगों को बैंकों में करेंसी नहीं मिली। एटीएम ने भी लोगों को मायूस किया। दुखद यह है कि बैंकों में कम से कम दो दिन  तक करेंसी नहीं आएगी। पुरानी करेंसी भी खत्म होने की कगार पर पहुंच गई है। ऐसे में आने वाले दो दिन कैश की कमी आम आदमी के लिए परेशानी खड़ी करेंगे।

  बृहस्पतिवार को तमाम बैंकाें में कैश खत्म होने से लोग वापस हो गए। कुछ बैंकों को छोड़कर बाकी के एटीएम भी कैशलेस रहे।  लीड बैंक अफसर सतपाल मेहता ने बताया कि आरबीआई को  करेंसी की डिमांड के संबंध में इमेल भेजा जा चुका है। आरबीआई से कोई रिस्पॉस भी नहीं मिला है।
विज्ञापन


आसपास की चेस्ट को खंगालने के बाद भी सकारात्मक रुख नहीं मिला है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिनभर कैश को लेकर मारामारी की स्थिति रही।

आज है पुराने नोट जमा कराने का अंतिम दिन
500 व 1000 के पुराने नोट जमा कराने का शुक्रवार को अंतिम दिन है। बैंक ग्राहक यदि शुक्रवार को नोट जमा नहीं कर पाए तो उन्हें बाद में परेशानी उठानी पड़ सकती है। आरबीआई के पूर्व के निर्देश के मुताबिक तय समय सीमा खत्म होने के बाद पुराने नोट सिर्फ आरबीआई या आरबीआई द्वारा चिन्हित सेंटरों पर ही जमा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस वक्त ग्राहकों को स्पष्ट करना होगा कि ये नोट उनके पास कहां से आए।

पुराने नोट जमा करने से किया इनकार, हंगामा
पुराने नोटों की अवधि समाप्त होने के एक दिन पहले ही बैंक मैनेजर ने पुराने नोट जमा करने से इनकार कर दिया। इस पर नोट जमा करने आए लोगों ने हंगामा कर दिया। हंगामा बढ़ता देख मैनेजर ने पुराने नोट जमा करने शुरू कर दिए। बाद में उन्होंने लोगों के आरोपों का खंडन भी किया।

 बता दें कि 8 नवंबर को नोटबंदी की घोषणा के साथ ही प्रधानमंत्री ने  500-1000 हजार के पुराने नोट बैंक में जमा कराने के लिए 30 दिसंबर का समय दिया था। थाना क्षेत्र निवासी मेकसिंह, कपिल, सोनू, हरीशचंद, अय्यूब, विपिन शर्मा आदि ने बताया कि बृहस्पतिवार को नगर स्थित एचडीएफसी बैंक में पुरानी करेंसी जमा करने के लिए पहुंचे थे

लेकिन मैनेजर संदीप भाटी ने पुरानी करेंसी जमा करने से इनकार कर दिया। इस पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख मैनेजर ने  पुरानी करेंसी जमा करने के आदेश दिए। मैनेजर संदीप भाटी ने बताया कि उन्होंने नोट जमा करने से मना नहीं किया गया। सिर्फ पुराने नोट जमा करने आए खाताधारकों ने थोड़ा इंतजार करने के लिए कहा गया था।

सात घंटे बच्चे को लेकर परेशान रही महिला

 दो हजार रुपये निकालने के लिए जलालपुर निवासी महिला अपने दुधमुंहे बच्चे को गोद में लिए सात घंटे तक लाइन में खड़ी रही। बाद में उपभोक्ताओं के हस्तक्षेप पर बैंक कर्मियों ने महिला को नकदी दिए। जलालपुर निवासी कविता ने बताया कि उसका अकाउंट सर्वयूपी ग्रामीण बैंक में है। सुबह आठ बजे बैंक पर आ गई थी।

भारी भीड़ में अपने पांच माह के बच्चे को लेकर खड़ी थी। तीन बजे उपभोक्ताओं ने बच्चे के रोने पर बैंक अधिकारियों से उसकी रकम दिलवाई।

बैंक में लाइन लगाते समय भिड़े, गिरफ्तार
 सलेमपुर थाना क्षेत्र के बैंकों की कतार में छह लोग भिड़ गए। पुलिस ने उन्हें शान्तिभंग की धारा में गिरफ्तार कर लिया है।  एसओ एचएन सिंह ने बताया कि जटपुरा मुकीमपुर स्थित पीएनबी की शाखा पर लाइन लगाते समय रसीदपुर निवासी अजय व विनोद में झगड़ा हो गया। वहीं, याकूबपुर निवासी रामबाबू, कुशल, परवेन्द्र व चित्सौन निवासी सुनील आपस में भिड़ गए। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

‘आप’ ने बैंक कर्मियों के खिलाफ निकाला जुलूस
 आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक बैंक शाखा के कर्मियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर बृहस्पतिवार को जुलूस निकाला और नारेबाजी की। पार्टी के विधानसभा प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि नगर की बैंक शाखा में भ्रष्टाचार व्याप्त है। बैंक कर्मी चंद लोगों को ही कैश उपलब्ध करवा रही है।

कार्यकर्ताओं ने शाखा के मैनेजर को हटाने और ग्राहकों को कैश उपलब्ध करवाने की मांग की। पार्टी के ब्लाक संयोजक महाराज सिंह, राजकुमार राणा, निजाम कुरैशी, शकील कुरैशी मौजूद रहे। वहीं, ग्राम पंचायत ढकरौली के प्रधान त्रिलोक सिंह, मनियाटीकरी प्रधान अशोक कुमार, मनोज राणा, राजेश गुप्ता, जवासा प्रधान ओपेन्द्र सिंह, कनौना प्रधान ललित कुमार ने पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख को पत्र भेजकर व्यवस्था पर संतोष जताया।


35 करोड़ से एक सप्ताह तक किसी तरह काम चलाया गया। मगर अब बैंकों के पास कैश नहीं है। इस संबंध में डीएम साहब को भी अवगत करा दिया गया था। - सतपाल मेहता, लीड बैंक अफसर 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed