{"_id":"649b14e8fec05639af0b4b84","slug":"noorjahan-distributed-sweets-as-the-house-lit-up-with-milky-light-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-797-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दूधिया रोशनी से जगमग हुआ घर तो भर आईं नूरजहां की आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दूधिया रोशनी से जगमग हुआ घर तो भर आईं नूरजहां की आंखें
विज्ञापन
एएसपी अनुकृति शर्मा को मिठाई खिलातीं नूरजहां।
- फोटो : बुलंदशहर
बुलंदशहर। 65 साल के लंबे इंतजार के बाद जब नूरजहां का घर दूधिया रोशनी से जगमग हुआ तो उनकी आंखें भर आईं। मंगलवार को पूरे दिन नूरजहां के घर लोगों का आना-जाना लगा रहा। सभी लोग एएसपी अनुकृति शर्मा की इस पहल से खुश थे और नूरजहां के घर को रोशन करने के लिए आभार जता रहे थे। नूरजहां के मुताबिक उनके घर में कोई कमाने वाला नहीं है, जिसके चलते वह सरकार से मिलने वाले राशन से ही अपना गुजारा कर रही हैं।
अगौता थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी निवासी 65 वर्षीय नूरजहां विधवा हैं। करीब आठ साल पहले नूरजहां के पति की मौत हो गई थी। घर में बेटा न होने और बेटियों की शादी के बाद से वह घर में अकेली हैं। करीब 10 दिन पहले जब गांव में एएसपी अनुकृति शर्मा के नेतृत्व में मिशन शक्ति के तहत शिविर लगाया गया तो नूरजहां भी अन्य महिलाओं की तरह शिविर में पहुंच गई। नूरजहां के मुताबिक पूर्व में भी ग्राम प्रधान समेत अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधियों से घर में कनेक्शन की मांग करने के बाद कोई राहत नहीं मिली लेकिन शिविर में एएसपी के सामने नूरजहां ने अपनी भी व्यथा रख दी। नूरजहां की व्यथा पर एएसपी ने आश्वासन दिया तो लोगों को लगा कि हर बार की तरह इस बार भी केवल आश्वासन ही मिला लेकिन सोमवार को जब टीम ने नूरजहां के घर बिजली कनेक्शन किया तो लोगों ने भी इसकी जमकर सराहना की। 65 साल तक डिबिया की रोशनी में जीवन बिताने वाली नूरजहां का घर जब दूधिया रोशनी से जगमग हुआ तो उनकी आंखें छलक आईं। उन्होंने एएसपी का आभार जताया। मंगलवार को पूरे दिन एएसपी के इस काम की जिले के लोग सराहना करते रहे तो वहीं नूरजहां के घर भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। न केवल गांव बल्कि रिश्तेदार भी नूरजहां के पास पहुंचे और उनके घर में बिजली कनेक्शन के लिए मुबारकबाद दी। नूरजहां ने बताया कि उनके घर में यह पहली ईद होगी, जब बिजली की रोशनी में त्योहार मनाया जाएगा।