{"_id":"5883ab6e4f1c1b9a25f00013","slug":"no-standard-by-building-schools-full-of-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में बच्चों की भरमार भवन नहीं मानक अनुसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में बच्चों की भरमार भवन नहीं मानक अनुसार
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 22 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा हादसे के बाद डीआईओएस ने जिले के निजी शिक्षण संस्थानों की पोल खोली। अधिकतर निजी शिक्षण संस्थान नियमों का पालन नहीं कर रहे। निजी स्कूलों में बच्चों की संख्या ज्यादा हैं तो भवन मानक के अनुसार नहीं बने हैं। पिछले दिनों हुए निरीक्षण में यह खामियां मिली और 10 स्कूलों की रिपोर्ट बनाकर सीबीएसई बोर्ड को भेजकर उनकी मान्यता रद्द करने की संस्तुति की गई है।
डीआईओएस वीना यादव ने बताया कि उन्होंने पिछले दिनों के शिकायत मिलने पर जिले के 40 से अधिक शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वह निमयों का पालन नहीं कर रहे और सुविधाओं का भी अभाव मिला।
विज्ञापन
कक्षाओं में निर्धारित संख्या से अधिक विद्यार्थी पढ़ते मिले। स्कूलों के भवन मानक अनुसार नहीं बन रहे और जरूरी सुविधाओं की भी कमी पाई गई। उन्होंने एक-एक स्कूल की रिपोर्ट बनाई और उनमें से 10 स्कूल ऐसे चिन्हित किए गए, जहां सबसे अधिक खामियां पाई गई।
विज्ञापन
इन स्कूलों की वह पूर्व में ही रिपोर्ट बनाकर सीबीएसई बोर्ड को भेजकर उनकी मान्यता रद्द करने की संतुति कर चुकी है। अभी तक उन्हें भेजी गई शिकायतों के संबंध में अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। वह एक बार फिर इन स्कूलों की शिकायत सीबीएसई को भेजेंगी। इसके साथ ही वह जल्द ही निजी शिक्षण संस्थानों की जांच करेंगी।