फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   No space found in Mahananda Express, passengers returned tickets

Bulandshahar News: महानंदा एक्सप्रेस में नहीं मिली जगह, यात्रियों ने लौटाए टिकट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Nov 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
No space found in Mahananda Express, passengers returned tickets
खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर दिवाली के दिन महानंदा ट्रेन में सीट ना मिलने के कारण निराश बैठे य
खुर्जा जंक्शन। रेलवे स्टेशन पर आने वाली महानंदा एक्सप्रेस में रविवार रात को यात्रियों को बैठने की जगह नहीं मिल सकी। दरवाजों पर भीड़ के कारण यात्री बोगियों में चढ़ नहीं सके। ऐसे में 50 से अधिक यात्रियों ने टिकट वापस कर दिए।
विज्ञापन


बिहार और पूर्वी जिलों में जाने के लिए महानंदा एक्सप्रेस बेहतर ट्रेन है। जो दिल्ली से सुबह सात बजे चलती है और खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पौने नौ बजे पहुंचती है। दिवाली पर अपने घर व रिश्तेदार के यहां जाने के लिए लोगों ने रविवार का रिजर्वेशन कराया था। इसी के चलते रविवार सुबह ट्रेन के आने से पहले यात्री प्लेटफार्म पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

जब ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो उसकी बोगियों के दरवाजों पर यात्री लटक कर सफर कर रहे थे। एसी कोच से लेकर जनरल बोगियों तक भीड़ थी। दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन अलीगढ़ के लिए रवाना हो गई। भीड़ के कारण कई यात्री बोगियों में नहीं चढ़ सके और प्लेटफार्म पर ही दौड़ लगाते रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले यात्री
1. परिवार के साथ नहीं मना पाऊंगा त्योहार
कंपनी से रविवार की ही छुट्टी मिली थी। दिवाली पर घर जाने के लिए तीन महीने पहले ही रिजर्वेशन करा लिया था, सीट भी कनफर्म थी लेकिन ट्रेन में चढ़ ही नहीं पाए। इस बार परिवार के साथ दिवाली नहीं मना पाऊंगा।

- राम आसरे, यात्री

2. बच्चों व महिलाओं को हुई ज्यादा परेशानी
पहले से रिजर्वेशन का कोई फायदा नहीं हुआ। दिवाली व छठ मनाने घर जाना था। ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो चढ़ने की जगह ही नहीं थी। महिलाओं और बच्चों को अंदर चढ़ाना मुश्किल हो गया। एक से दूसरे बोगी की ओर भागते रहे। तभी ट्रेन निकल गई।
- राकेश मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed