फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   No politician Snware these roads ... are going to remain a bachelor boy

नेताजी कोई तो इन सड़कों को संवारे... लड़के रह जा रहे हैं कुंवारे

Mon, 30 Jan 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 30 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
No politician Snware these roads ... are going to remain a bachelor boy
अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

क्षेत्र के गांव समकोला के युवाओं से कोई अपनी लड़की की शादी नहीं करना चाहता। गांव का संपर्क मार्ग 15 साल से जर्जर है। इससे होकर दो-पहिया और चौ-पहिया आसानी से नहीं निकलता है। बरसात में तो यहां पैदल निकलना भी आसान नहीं है ग्रामीण बीमारों को चारपाई पर लिटाकर कंधों पर उठाकर ही अस्पताल तक ले जाते हैं।

प्रत्येक चुनाव में 70 फीसदी मतदान करने के बावजूद जनप्रतिनिधि संपर्क मार्ग नहीं बनवा रहे हैं। इससे परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत कर चुनाव बहिष्कार का एलान कर दिया। समकोला गांव में कहावत है कि बेटे की शादी करानी है तो गुलावठी में कमरा लेकर रहना होगा। दरअसल गुलावठी से बागवाला की ओर जाने वाले समकोला के संपर्क मार्ग की हालत 15 साल से बेहद जर्जर है।
विज्ञापन


बरसात होने पर यह रास्ता सभी वाहनों के लिए बंद हो जाता है। लोगों को कीचड़ से होकर पैदल निकलना पड़ता है। 18 सौ मतदाताओं वाले इस गांव के लोगों को लगातार गुहार लगाने के बावजूद संपर्क मार्ग नहीं मिला है। वोट लेने के बाद कोई यहां आकर नहीं देखता। जर्जर मार्ग के चलते आवागमन का संसाधन न होने से कोई इस गांव में अपनी बेटी की शादी करना नहीं चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही कारण है कि गांव में सौ से ज्यादा युवा अविवाहित है। इससे परेशान लोगों ने चुनाव बहिष्कार का एलान किया है।  ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत आयोजित की। इसमें चुनाव बहिष्कार का बैनर भी लगाया। पंचायत के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मतदान का बहिष्कार कर अपनी नाराजगी का इजहार करें।

किसी से डरें नहीं, किसी के बहकावे में न आए तथा एकजुट रहे। ग्रामीणों ने विरोध में झंडे लगाने का एलान किया। पंचायत में नारा लगाया गया कि जो न माने झंडे से, वो मानेगा डंडे से। पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) के नेता राकेश चावड़ा ने कहा कि समकोला सहित क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीण गत करीब 15 वर्षों से सड़क निर्माण न होने से परेशान हैं।

अब ग्रामीण किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। पुलिस व प्रशासन के दबाव से भी नहीं झुकेंगे।   पंचायत में भंवर सिंह, नरेश चपड़गढ़, रोहित, रेवती शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। शुभराती, राजेंद्र सिंह, खेमचंद, गंगाराम, तारापाल, हनीफ खां, निखिल बिधूड़ी, कपिल बिधूड़ी सहित करीब 200 लोग मौजूद रहे।


जिनमें ग्राम बरमदपुर, समकोला, खंडवाडहर, गढ़ी, अजीतपुर व बागवाला के लोग शामिल थे। अध्यक्षता रेवती शर्मा ने की तथा संचालन धर्म सिंह एवं राकेश चावड़ा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed