{"_id":"59384fae4f1c1b34539c9843","slug":"no-five-year-pipeline","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल से नहीं बिछी पाइप लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल से नहीं बिछी पाइप लाइन
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
गंदगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर के वार्ड नंबर 19 में पांच साल से पानी की पाइप लाइन नहीं बिछ पाई है। इसके चलते लोग पेयजल की समस्या से परेशान हैं। कॉलोनी में सफाई कर्मी का कभी-कभार ही दर्शन होते हर दिन नहीं आने से कूडे़-गंदगी के ढेर लगे हैं। अधिकांश गलियां कच्ची पड़ी हैं। कुछ स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें भी खराब नजर आईं।
नगर स्थित वार्ड नंबर 19 में सराय फैजबक्श, बड़ी होली, छत्ता देवीदास और चौहट्टा इलाका आता है। सोमवार को वार्ड की लाइव रिपोर्ट के दौरान कई स्थानों पर कूड़े-गंदगी के ढेर मिले। इसके अलावा पांच साल के कार्यकाल वार्ड में पानी की पाइप लाइन तक नहीं बिछी, जिसके चलते लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
वार्ड में अधिकांश गलियाें को सभासद ने डूडा के माध्यम से पास कराया है। कॉलोनी में कुछ स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें खराब मिली।