{"_id":"688b9be279b86a057e0e8762","slug":"no-clue-found-even-after-three-days-of-the-youth-who-was-called-from-his-home-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-106167-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: घर से बुलाकर ले गए युवक का तीन दिन बाद भी नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: घर से बुलाकर ले गए युवक का तीन दिन बाद भी नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
ककोड़। थाना क्षेत्र में घर से बुलाकर ले गए युवक का तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। बरामदगी की मांग को लेकर परिजन पुलिस से मिले।
रवि चौधरी ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर जाट निवासी उनके रिश्तेदार प्रवेश (42) को सोमवार की सुबह गांव निवासी दो युवक घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। शाम में वापस नहीं लौटने पर उन्होंने प्रवेश की तलाश शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज से जानकारी हुई कि आरोपियों ने शराब के ठेके पर प्रवेश के साथ मारपीट की। गांव में सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी रास्ते में प्रवेश के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। बताया कि अभी तक प्रवेश का कोई सुराग नहीं लगा है, जबकि उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तहरीर भी दी है। बृहस्पतिवार को भी उन्होंने परिवार के लोगों के साथ कोतवाल प्रभारी से मिलकर प्रवेश की बरामदगी की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।