फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Nitin's clue could not be found even after four days

Bulandshahar News: चार दिन बाद भी नितिन का नहीं लग सका सुराग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरंगाबाद। खानपुर थाना क्षेत्र के गांव परवाना के जंगल से लापता हुए ढाई साल के मासूम का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने शुक्रवार को फिर से घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और दो गांवों के जंगलों में तलाश की। पुलिस ने शक के आधार पर एक ई-रिक्शा चालक को उठाया है। सर्विलांस की टीम ने घटनास्थल से बीटीएस उठाया है।

औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव इलना निवासी कन्हैया लोधी का ढाई साल का बेटा नितिन मंगलवार को खेतों से लापता हो गया था। जिसका चार दिन बीत जाने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। शुक्रवार दोपहर सीओ स्याना वंदना शर्मा तीन थानों की फोर्स के साथ सर्विलांस टीम को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पहले सीओ के साथ परवाना और माजरा के जंगलों में मासूम की तलाश की। उसके बाद सर्विलांस टीम ने मौके से बीटीएस अपने कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि औरंगाबाद पुलिस को एक वीडियो फुटेज ऐसी मिली है, जिसमें ई-रिक्शा में सवार पीछे बैठकर एक युवक अपनी गोद में किसी बच्चे को ले जा रहा है। पुलिस ने आशंका के चलते ई रिक्शा वाले को चिन्हित करके दोपहर जहांगीराबाद चौराहे से हिरासत में ले लिया। सीओ स्याना ई रिक्शा चालक से पूछताछ कर रही है। खानपुर पुलिस ने गांव परवाना के 9 युवकों को पूछताछ के लिए चौकी पर बुलाया और उन्हें बाद में छोड़ दिया गया। पुलिस ने पीड़ित पिता को साथ लेकर बुलंदशहर बस स्टैंड के पास सीसीटीवी फुटेज उठाई है। सीओ वंदना शर्मा ने कहा कि आसपास के खेतों को खंगाला गया है। सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली गई है। जल्द ही मासूम को बरामद कर लिया जायगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed