फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ninth-grade student died from burns after 11000-volt high-tension line snapped and fell in Khurja

खुर्जा में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार टूट कर गिरने से नौवीं के छात्र की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 17 Oct 2026 07:45 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 17 Oct 2026 07:45 PM IST
सार

खुर्जा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से नौवीं कक्षा के छात्र की झुलसकर मौत हो गई। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
ninth-grade student died from burns after 11000-volt high-tension line snapped and fell in Khurja
नौवीं कक्षा के छात्र की झुलसकर मौत से मातम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर में शनिवार शाम महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के सामने 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से नौवीं कक्षा के छात्र की झुलसकर मौत हो गई। हादसे के समय छात्र अपनी मां और बहन के साथ पैदल स्कूल यूनिफॉर्म लेने गांधी मार्ग जा रहा था।

विज्ञापन


अचानक तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, पीड़ित परिवार ने ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मूलरूप से सुल्तानपुर गांव निवासी जयवीर वर्तमान में खुर्जा के गुर्जर नगर स्थित चंद्रलोक कॉलोनी में परिवार के साथ किराये के मकान में रहते हैं। सुल्तानपुर गांव के पास उनकी बिजली के सामान की दुकान है। जयवीर का बड़ा बेटा अभय कुमार (14) सरस्वती विद्या मंदिर में नौवीं कक्षा का छात्र था। उनकी बेटी खुशी और सबसे छोटी बेटी शिवन्या महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में पढ़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयवीर ने बताया कि शनिवार शाम वह घर पर थे और उनकी बेटी खुशी भी उनके साथ थी। उनकी पत्नी ललितेश, बेटा अभय कुमार और छोटी बेटी शिवन्या स्कूल यूनिफॉर्म लेने के लिए गांधी मार्ग स्थित दुकान पर जा रहे थे। तीनों पैदल ही जा रहे थे। इसी दौरान जब वह महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के सामने पहुंचे, तभी अचानक 11 हजार केवी क्षमता की हाईटेंशन लाइन टूटकर अभय के ऊपर गिर गई। तार की चपेट में आने से अभय गंभीर रूप से झुलस गया। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की सूचना पर जयवीर मौके पर पहुंचे। परिजन आनन-फानन में अभय को कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में अभय को भर्ती किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजन बिलख उठे। मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जिस बेटे के साथ परिवार कुछ देर पहले बाजार जाने के लिए निकला था, उसकी मौत से परिजन सदमे में हैं।

Trending Videos

शिकायत के बावजूद नहीं बदली जारी जर्जर लाइन
व्यापारी सुरक्षा फोरम के महामंत्री अविनाश तायल ने बताया कि संगठन की ओर से पूर्व में भी जर्जर विद्युत लाइन को बदलने की मांग की गई थी। इसके बावजूद ऊर्जा निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी लापरवाही के कारण किशोर की मौत हो गई। हादसे ने बिजली लाइनों की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

बीते तीन माह में हुए हादसे
पहासू क्षेत्र के अल्लीपुर गांव में पांच अगस्त को हाइटेंशन तार टूट कर गिरने से मासूम भाई बहन झुलस गये थे। 17 सितंबर को लालनेर गांव में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मासूम बच्ची झुलस गई थी। 23 सितंबर को अमरपुर गांव में हाइटेंशन तार की चपेट में आने से फौजी विल्सन की मौत हो गई थी।

हादसे की जानकारी मिली है, जिसमें विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, निगम के मानकों के अनुसार मृतक के परिवार को पांच लाख रुपए का मुआवज दिया जाएगा।- अविनाश चौधरी, एसडीओ नगर खुर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed