फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Nine days later, not purchased at 92 purchase centers

नौ दिन बाद भी 92 क्रय केंद्रों पर नहीं खरीदा गया गेहूं

Sun, 09 Apr 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 09 Apr 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Nine days later, not purchased at 92 purchase centers
wheat

विज्ञापन

डीएम की सख्ती के बावजूद जिले में नौ दिन बीत जाने के बाद भी महज 23 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो पाई है। जबकि गेहूं खरीद का लक्ष्य 15 जून तक 1.04 लाख एमटी रखा गया है। विपणन विभाग के रिकार्ड के हिसाब से जिले में अब तक महज तीन क्रय केंद्रों पर ही खरीदारी शुरू हो पाई है।

शेष 92 केंद्रों पर अब तक खाता तक नहीं खुल पाया है। इनमें से भी अभी कई जगह क्रय केंद्र वजूद में ही नही आए हैं। डीएम ने साफ कर दिया है कि सोमवार तक जिले के सभी क्रय केंद्रों पर खरीदारी शुरू नहीं हुई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिले में गेहूं खरीद के लिए 95 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें से महज तीन क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद हुई है। शेष 92 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीदा ही नहीं गया है। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि गेहूं खरीद के लक्ष्य का आने वाले दिनों में क्या हाल होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि प्रशासन की तरफ से जिले में 15 जून तक 1.04 लाख एमटी गेहूं खरीदा जाना है। गेहूं खरीद के नौ दिन बीत चुके हैं। नौ दिन में सिर्फ 23 एमटी गेहूं की खरीदारी हो पाई है। वहीं, क्रय केंद्रों की सुस्ती को लेकर डीएम आंजनेय कुमार सचेत हो गए हैं।

डीएम ने कहा है कि सोमवार तक हर हाल में सभी क्रय केंद्रों को गेहूं खरीद  शुरू करनी होगी। ऐसा नहीं करने वाली एजेंसियों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा।

बुगरासी में केंद्र खुलवाने की मांग
कस्बा क्षेत्र के किसानों ने इस बार बुगरासी में ही क्रय केंद्र खुलवाने की मांग की है। क्रय केंद्र बुगरासी से आठ किलोमीटर दूर स्याना है ऐसे में परेशान किसानों ने इस समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग एसडीएम से की है।

डिबाई अनाज मंडी में  नहीं खुला केंद्र
 क्रय-विक्रय समिति का गेहूं क्रय केंद्र नौ दिन बीत जाने के बाद भी नहीं खुला है। खाद्य एवं रसद विभाग के निरीक्षक रोहताश, यूपी स्टेट एग्रो के विपणन निरीक्षक ताहिर अली ने बताया नौ दिन बीत जाने के बाद भी क्रय केंद्र सूने हैं।

गेहूं की खरीद शासन की प्राथमिकताओं में है। जो  एजेंसियां गेहूं खरीद में हीलाहवाली कर रही हैं उनसे सख्ती के साथ निपटा जाएगा। एजेंसियों  सोमवार तक केंद्रों पर खरीद सुनिश्चित करें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।-आंजनेय कुमार सिंह, डीएम, बुलंदशहर


वजूद में नहीं कई केंद्र
सूत्रों का कहना है कि जिले में कई केंद्र अभी वजूद में भी नहीं है। कांटा बाट तराजू बौर बैनर तक नहीं टांगे गए हैं। खरीद एजेंसियों से सोमवार से गेहूं खरीदने की उम्मीद करना नादानी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed