फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   NH 24 will not run on heavy vehicles

एनएच 24 पर नहीं चलेंगे भारी वाहन

Tue, 21 Feb 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 21 Feb 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
NH 24 will not run on heavy vehicles
कांवड - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 कांवड़ यात्रा के मद्देनजर बुधवार रात से एनएच-24 पर भारी वाहनों का संचालन रोक दिया गया है। बुधवार रात से तीन दिन तक भारी वाहनों को वाया बुलंदशहर निकाला जाएगा जिससे अनूपशहर, सिकंदराबाद, गुलावठी और स्याना रूट पर ट्रैफिक प्रेशर बढ़ सकता है।

कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर हापुड़ के गढ़ और अमरोहा के गजरौला सर्किल के पुलिस-प्रशासनिक अफसरों के बीच मंगलवार को ब्रजघाट में मीटिंग हुई। एसडीएम आरएन पांडेय ने बताया कि तीन दिन तक हाईवे पर भारी वाहन नहीं चलेंगे। । हाईवे किनारे व गंगा पुल के आसपास वाहन खड़ा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जाने वाले वाहनों को गाजियाबाद के लाल कुआं से बुलंदशहर, नरौरा, डिबाई, बबराला, बहजोई, चंदौसी से होकर निकलेंगे। हापुड़ से मुरादाबाद की तरफ जाने वाले वाहन गुलावठी, बुलंदशहर, नरौरा, डिबाई, बबराला, बहजोई, चंदौसी होकर निकलेंगे। स्याना-बुलंदशहर से मेरठ-हापुड़ को जाने वाले वाहन स्याना से बीबीनगर, गुलावठी, हाफिजपुर, हापुड़, खरखौदा होकर निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरौरा में भीड़ बढ़ने पर ही रूट डायवर्जन
महाशिवरात्रि के मद्देनजर नरौरा के रामघाट में लगने वाले कांवड़ मेले में भीड़ बढ़ने पर रूट डायवर्ट किया जा सकता है।  एसओ रामघाट बीके यादव ने बताया कि मेले के दौरान एलजीसी एवं पीएलजीसी नहर के संकरे पुलों पर बैरियर लगाकर श्रद्धालुओं को निकालने की व्यवस्था की जाएगी।


भीड़ बढ़ने पर रामघाट तिराहे पर बैरीकेटिंग कराकर इससे आगे रामघाट की ओर  वाहनों के आने जाने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। साथ ही भीड़ के दबाव के अनुसार नरौरा से अतरौली अलीगढ़ जाने वाले ट्रैफिक को वाया डिबाई डायवर्ट कराया जाएगा। मेले के लिए 50 कांस्टेबल, 22 एसआई, तीन इंस्पेक्टर व दो फायर बिग्रेड तैनात की गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed