फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Newlyweds consume poison due to domestic discord; die.

Bulandshahar News: गृहक्लेश में नवदंपती ने खाया जहर, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Newlyweds consume poison due to domestic discord; die.
स्याना क्षेत्र के गांव नहचौली में नवदंपती की मौत के बाद शोककुल बैठी महिलाएं। संवाद
स्याना। थाना क्षेत्र के गांव नहचौली में गृह क्लेश में नवदंपती के जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान दोनों की मेरठ में मौत हो गई। नवदंपती की मौत की सूचना ने ससुराल और मायके में मातम छाया हुआ है। वहीं, घटना को लेकर दोनों के गांव में भी शोक है। चार महीने पहले ही नवदंपती की शादी हुई थी। युवक के परिजनों की सूचना पर सोमवार की सुबह पहुंची पुलिस ने नवदंपती के कमरे की जांच की। घटना को लेकर परिजन चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नहचौली निवासी मां बिजेंद्री देवी ने बताया कि उनके पुत्र राहुल लोधी 24 वर्ष गांव में खेती करने के साथ ही जहांगीराबाद में मोबाइल की दुकान चलाते थे। राहुल का विवाह करीब चार माह पूर्व जहांगीराबाद निवासी नेहा लोधी 22 वर्ष के साथ हुआ था। बताया कि गृह क्लेश के बाद रविवार देर रात दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर परिजन रविवार रात में ही दोनों को उपचार के लिए लेकर मेरठ पहुंचे और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। नवदंपती की मौत की सूचना से युवक के परिवार और विवाहिता के मायके में मातम पसर गया। दोनों परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, नवदंपती के एक साथ जहरीले पदार्थ का सेवन करने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ रामकरन सिंह ने बताया कि राहुल लोधी की बहन अंजलि ने सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि राहुल और नेहा ने रविवार की रात में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। उपचार के दौरान उनकी मेरठ में मौत हो गई। दोनों का मेरठ में ही पोस्टमार्टम कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवदंपती के कमरे की जांच की। जांच के दौरान कमरे से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

---
माता, पिता के इकलौता पुत्र थे राहुल
राहुल अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। वह अपनी मां बिजेंद्री देवी, बड़ी बहन अंजली और पत्नी नेहा के साथ गांव में रहते थे। राहुल के पिता संजय सिंह का करीब पांच वर्ष पूर्व हृदयाघात से निधन हो गया था। पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी राहुल के कंधों पर ही आ गई थी और वह खेतीबाड़ी व व्यापार के माध्यम से परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। राहुल की मौत से परिवार का सहारा छीन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed