फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Newborn baby thrown in polythene ba, Muslim couple saves him

शर्मनाक: पॉलिथीन में बंद कर फेंका नवजात, मुस्लिम दंपती ने दिखाई इंसानियत, हालत नाजुक देख ले गए डॉक्टर के पास

Thu, 07 Aug 2025 09:05 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गुलावठी (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुलावठी (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 07 Aug 2025 09:05 PM IST
सार

बच्चे की हालत नाजुक थी। दंपती ने इंसानियत का परिचय देते हुए तुरंत बच्चे को उठाया और रात में उसका उपचार कराए जाने के बाद अपने घर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
Newborn baby thrown in polythene ba, Muslim couple saves him
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव ऐंचाना मार्ग पर सड़क किनारे कुछ कुत्ते एक पॉलिथीन को खींच रहे। वहां से गुजर रहे हापुड़ निवासी एक मुस्लिम दंपती ने रुककर देखा तो उसमें एक नवजात बच्चा लिपटा हुआ था। किसी ने बच्चे को पैदा होने के बाद उसमें रखकर सड़क किनारे फेंक दिया था। दंपती ने उस समय तो बच्चे को बचाने के लिए चिकित्सक से उपचार कराया और बाद में पुलिस को सूचना देकर चाइल्ड हेल्प लाइन को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन

हापुड़ क्षेत्र के गांव कुराना निवासी फहीमुद्दीन और उनकी पत्नी शमीना बुधवार को किसी काम से बाइक पर सवार होकर औरंगाबाद गए थे। जहां से देर रात करीब 11 बजे वह वापस अपने गांव लौट रहे थे। जब वह गांव असावर-ऐंचाना मार्ग पर पहुंचे तो रास्ते में उन्होंने देखा कि कुछ कुत्ते एक पॉलिथीन को नोच रहे हैं। संदेह के चलते जब वे पास गए तो उन्होंने देखा कि पॉलिथीन के अंदर एक नवजात बच्चा सांस ले रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे की हालत नाजुक थी। दंपती ने इंसानियत का परिचय देते हुए तुरंत बच्चे को उठाया और रात में उसका उपचार कराए जाने के बाद अपने घर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पॉलिथीन और आसपास की स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल बच्चा सुरक्षित है और बच्चे को चाइल्ड हेल्प लाइन को सौंप दिया गया है। पुलिस नवजात को फेंकने वाले आरोपी की तलाश में जुट गई है। वहीं, स्थानीय लोग व पुलिस प्रशासन ने दंपती के इस मानवीय कार्य की सराहना की है।

विज्ञापन

यह घटना न सिर्फ समाज को झकझोरती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि इंसानियत अब भी जिंदा है। थाना प्रभारी सुनीता मलिक ने बताया कि दंपती ने बच्चे का उपचार कराने व नहला कर सूचना दी थी। फिलहाल बच्चे को चाइल्ड हेल्प लाइन टीम को सौंप दिया गया है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed