{"_id":"5807d3d54f1c1b672c704b60","slug":"new-sp-took-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधी क्राइम छोड़ें या जिला : कप्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधी क्राइम छोड़ें या जिला : कप्तान
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Thu, 20 Oct 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
sp bulandshaher
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
। नई पुलिस कप्तान ने कहा कि स्कूल-कॉलेजों के बाहर किसी भी छात्रा से छेड़छाड़ नहीं होने दी जाएगी। मनचलों पर सख्ती से लगाम लगेगी। पीड़ितों की समस्या का त्वरित समाधान होगा। शिकायत पर लापरवाही बरतने वाले दोषी पुलिसकर्मी बख्शे नहीं जाएंगे।
नागालैंड कैडर की 2003 बैच की आईपीएस अफसर सोनिया सिंह ने बुधवार को अपना पदभार ग्रहण किया। मूल रूप से सहारनपुर के गांव मंगलौर की रहने सोनिया सिंह मेरठ विश्वविद्यालय से डबल एमए हैं।
आईपीएस बनने से पहले सोनिया पीसीएस की परीक्षा पास कर एसडीएम के पद पर भी रह चुकी हैं। करीब 35 वर्षीया सोनिया सिंह वर्तमान क्रिमनलोजी विषय से पीएचडी कर रही हैं। सोनिया सिंह ने बताया कि उनकी प्राथमिकता में महिला सुरक्षा होगी।
विज्ञापन
उनका प्रयास होगा कि वह जिले में कानून व्यवस्था का बेहतर माहौल बना सके। उनके कामों का रिजल्ट महज 15 दिन में दिखने लगेगा। एसएसपी ने कार्यालय परिसर का भी निरीक्षण किया।
एसएसपी ने अधीनस्थ अफसरों से पूछा कि किस थानेदार की सबसे ज्यादा शिकायतें आई हैं। एसएसपी ने कहा कि जिस थानेदार की ज्यादा शिकायतें आ रही हैं, उन पर भी जांच बैठाकर कार्रवाई की जाएगी।